अक्षय कुमार की Bhooth Bangla का रनटाइम कितना-कब होगी रिलीज, कितने स्टार्स आएंगे नजर – Asianet News Hindi

अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बातें हो रही है। बीच में खबर आई थी कि धुरंधर 2 की वजह से इसकी रिलीज पोस्टपोन की जा सकती है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी कुछ और नई जानकारियां भी सामने आई है। बता दें कि अक्षय की इस फिल्म का रनटाइम सामने आ गया है। ये अक्षय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। इस मल्टी स्टारर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं।
अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर जबसे रिलीज हुआ है तब से ये और ज्यादा लाइमलाइट में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन इसके रन टाइम के बारे में जानकारी सामने आई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का रनटाइम 170 मिनट हैं। हालांकि, अभी फिल्म सेंसरशिप प्रोसेस से नहीं गुजरी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसके रन टाइम में ज्यादा अंतर नहीं होगा। इस मूवी को अक्षय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बता दें कि उनकी पिछली फिल्मों का रन टाइम 150 मिनट के करीब रहा है। उनकी आखिरी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का रन टाइम 157 मिनट के करीब था।
ये भी पढ़ें… Dhurandhar 2 vs Dhurandhar: वर्ल्डवाइड कमाई में कौन निकला आगे? आंकड़े कर देंगे हैरान

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से हल्ला मचा हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धुरंधर 2 की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी अल्ट बालाजी ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार की फोटो को सही जगह पर लगाने को कहा गया है। वहीं, इसमें इस बात को भी साफ किया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई चेंज नहीं है। Bhooth Bangla 10 अप्रैल को ही रिलीज होगी। वीडियो शेयर कर लिखा- बगंला के भूत टेस्ट ले रहे हैं, क्या आप इसे कैच कर सकते हैं। #BhoothBangla 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखें।
YouTube video player
भूत बंगला एक फंतासी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, असरानी, मिथाली पालकर लीड रोल में हैं। ये भूल भुलैया (2007) के बाद प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी की हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग लंदन, जयपुर, कोच्चि, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद सहित कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर की गई है।
ये भी पढ़ें… 11 साल पुरानी फिल्म से लिया आइडिया, बनाई अक्षय कुमार की वो भयानक कॉमेडी मूवी और चमक गए 3 स्टार्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News