किसी ने लिया गमछे का सहारा, तो कोई बचने के लिए तोड़ने लगा पत्ते… बीकानेर में कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों का धावा – AajTak

Feedback
राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में सभा स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सभा स्थल से भागने लगे. कोई अपने गमछे से मधुमक्खियां को भागने लगा. तो कोई पेड़ की डाली तोड़कर मधुमक्खियां से बचने का प्रयास करता नजर आया.
इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अपनी शर्ट व कुर्ते के अंदर मुह डालकर वहां से बचते हुए भागते हुए नजर आए. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुए मधुमक्खी के हमले का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान के बीकानेर के गांधी मैदान में बुधवार को दोपहर के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के एक विवादित बयान के खिलाफ अनोखा और बीकानेर से दिवंगत रामेश्वर डूडी के समर्थक इकट्ठा हुए थे. जिसमें कांग्रेसी नेता भंवर कुकाना भी मौजूद थे. 
कांग्रेसी नेताओं को विरोध में मार्च निकलना था. इस दौरान गांधी मैदान में करीब 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे व मौजूद थे. पैदल मार्च शुरू होने से पहले ही अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. देखें VIDEO:- 
कांग्रेसी नेता भंवर कुकणा भी इस हमले में घायल हो गए. मधुमक्खियां के हमले के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल हो गए. मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले के वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News