Feedback
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपना नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नया बर्गमैन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. ये स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ आता है. ब्रांड ने इसके डिजाइन और फीचर में कई बदलाव किए हैं. हालांकि, नए स्कूटर के साथ ही कंपनी Burgman Street EX को बेचती रहेगी.
Burgman Street EX पहले से ही भारतीय बाजार में मिल रहा था. इसमें कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. ये पहले की कीमत पर ही मिलता रहेगा. नए बर्गमैन में डुअल पॉड एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और दूसरी खास बातें.
नए Suzuki Burgman को कंपनी ने 1.02 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. स्कूटर का हायर वेरिएंट 1.13 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा. स्कूटर मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसे पर्ल ग्रेस व्हाइट, मैट स्टेलर ब्लू, रॉयल ब्रॉन्ज, मैट ब्लैक और पर्ल मैट शैडो ग्रीन में खरीद सकेंगे.
यह भी पढ़ें: ABS ब्रेकिंग… धांसू फीचर्स! लॉन्च हुआ Suzuki का नया स्कूटर Access
वहीं हायर वेरिएंट डुअल टोन पेंट मिलेगा. इसमें विभिन्न पेंट ऑप्शन के साथ मैट ल्यूक कॉपर शामिल है. कंपनी ने अपडेटेड बर्गमैन स्कूटर के डिजाइन को इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद उसके सिबलिंग (बड़े इंजन साइज वाले वेरिएंट) से एडॉप्ट किया है.
नए स्कूटर में कई सारे फीचर्स मिलते हैं. डिजाइन के साथ ही इसमें फीचर्स को भी अपडेट किया गया है. अब इस स्कूटर में सुजुकी इजी स्टार्ट सिस्टम मिलता है. इसके साथ फ्रंट में दो स्टोरेज कंपार्टमेंट दिए गए हैं. सीट के नीचे 24.6 लीटर का स्टोरेज मिलता है. स्कूटर में 4.2 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में दौड़ेगा भारत में बना इलेक्ट्रिक स्कूटर! Suzuki ने लॉन्च किया e-Access, कीमत है इतनी
स्कूटर में नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है. ये कीलेस सिस्टम के साथ आता है. स्कूटर में साइलेंट स्टार्ट और ऑल एलईडी लाइट्स दी गई हैं. नए बर्गमैन में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्विंग आर्म टाइप रियर सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क और ड्रम दोनों का ऑप्शन दिया गया है. स्कूटर में 12 इंच के एलॉय व्हील्स और 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.
नए बर्गमैन स्ट्रीट में सुजुकी इको परफॉर्मेंस इंजन प्लेटफॉर्म मिलता है. बाइक में 124 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 8 एचपी की पावर और 10.2 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ब्रांड की मानें, तो इस स्कूटर को लो से मिड रेंज परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू