औद्योगिक नगर में हनुमान प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा: जाखला धाम रथ, घोड़ों का नृत्य और सजीव झांकियां बनीं मुख्य… – Dainik Bhaskar

औद्योगिक नगर में गुरुवार शाम हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही, जहां चोला चढ़ाने और पूजा-आरती के बाद भंडारों का आयोजन किया गया।
यह यात्रा शाम 5 बजे गणेश चौक के श्रीराम मंदिर से शुरू हुई और शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए रात 8 बजे जाखला धाम पहुंची। जाखला धाम सरकार की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में भगवान हनुमान की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में घोड़ों का नाच और बैंड-बाजे भी शामिल थे।
मेलों और भजनों की धूम
हनुमान कुटी और पचपन सीढ़ी जैसे मंदिरों में सुंदरकांड और हवन के साथ-साथ मेले भी लगे। वहीं शीतल मेगा सिटी में रात को आरती के बाद भंडारा हुआ और देर रात तक भजनों का कार्यक्रम चला। शीतल सिटी फेज-3 के बालाजी धाम में भी बड़ा भंडारा किया गया।
भक्ति में डूबा रहा पूरा इलाका
खेड़ापति हनुमान, संकटमोचन और सिद्ध हनुमान मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों को सजाया गया था। नगर और आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News