Breaking News Today 3 April LIVE: ईरान युद्ध हुआ खतरनाक! अमेरिका-इजरायल पर दागी गईं क्रूज मिसाइलें – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला कर के उसे उड़ा दिया है जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि “अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है”. ट्रंप ने फिर से ईरान को समझौता करने के लिए कहा है.

अमेरिका ने B1 पुल पर मिसाइल हमला किया था जो तेहरान को पास के करज शहर से जोड़ता है. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस रास्ते से ईरान की सेना को मिसाइल और ड्रोन भेजे जाते थे. वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यह पुल अभी चालू नहीं हुआ था और सेना इसका इस्तेमाल नहीं कर रही थी.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन ईरान की सैन्य लॉजिस्टिक्स को बाधित करने के बड़े प्रयासों का ही एक हिस्सा था. इस हमले का मकसद देश भर में मिसाइल और ड्रोन के पुर्जों की आवाजाही को रोकना था.
ईरान युद्ध अभी रुकता हुआ नहीं दिख रहा है क्योंकि तेहरान ने फिलहाल वॉशिंगटन के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मौजूदा हालात में बातचीत करना नामुमकिन है. यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल चुका है. ईरान सऊदी अरब और यूएई में अमेंरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. ईरान ने बहरीन में अमेजन के डेटा सेंटर पर भी हमला किया है.
इस बीच रूस, चीन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए उस प्रस्ताव को रोक दिया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी.
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 3 April LIVE: ईरान युद्ध हुआ खतरनाक! अमेरिका-इजरायल पर दागी गईं क्रूज मिसाइलें
Breaking News Today 2 April LIVE: भारतीय नौसेना का सागर मिशन, दो महीने की यात्रा पर निकली INS Sunayna
‘संभल जाओ, अब भी समय है…’, ट्रंप ने ईरान का पुल तबाह करने के बाद दे डाली ये चेतावनी, जानें क्या कुछ बोले
कुछ देशों में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप के झटके? जानिये क्या होता है 'रिंग ऑफ फायर'
400 मिलियन डॉलर का ‘B1 ब्रिज’ तबाह! अमेरिका-इजरायल स्ट्राइक से ईरान के दो शहरों का कनेक्शन टूटा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News