US Israel Iran War Live: ईरान का पुल गिराने के बाद अमेरिका अब कहां करेगा अटैक? ट्रंप ने धमकी देकर बताया – ABP News

मिडिल ईस्ट जंग का आज (3 अप्रैल) को 35वां दिन है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का फाइटर जेट मार गिराया. हालांकि अमेरिका ने ईरान को झूठा करार दे दिया. अमेरिका-ईरान युद्ध घातक मोड़ पर पहुंच गया है और यह फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा.
ट्रंप (US President Donald Trump) ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया था. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की रक्षा के लिए ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा. हम लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ईरान को उसके गलत काम की सजा मिली है, वह खतरनाक मिसाइल बनाना चाहता था.
ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार बदलते रुख से अमेरिका समेत दुनियाभर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ईरान युद्ध (Iran War) पर लगातार बदलते रुख को लेकर ट्रंप को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए ‘ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको)’ यानी ट्रंप दबाव के चलते अपने फैसले वापस ले लेते हैं या टाल देते हैं जैसे हैशटैग के तहत पोस्ट कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध का अंत बहुत जल्द हो सकता है. 
ट्रंप ने इससे पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर वह 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो तेहरान पर हमले तेज किए जाएंगे. इसके लिए ट्रंप ने पहले 5 दिन का समय दिया था और फिर 10 दिन का. वहीं ने पहली बार कबूल किया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी अभियानों ने देश की क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है.
इस बीच डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य कार्रवाई में अमेरिका की मदद नहीं करने के बाद यूएस नाटो से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है. उन्होंने नाटो को कागजी शेर बताया और कहा कि नाटो की विश्वसनीयता उन्हें बहुत पहले से शक था.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) ने कहा कि ईरान की सत्ता खिलाफ इजरायल का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों ने ईरानी शासन की जड़ें हिला दी हैं. नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान के एक महीने के भीतर हम उस आतंक के शासन को कुचल रहे हैं, जो अमेरिका मुर्दाबाद, इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था.’
वहीं ईरान ने अब खुद को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेटकीपर घोषित कर दिया है. इसका मतलब ये है कि इस रास्ते से जो भी जहाज गुजरेगा उससे तेहरान मोटी रकम वसूलेगा. इससे पहले ईरान ने कभी भी इस रास्ते का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं किया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ के जरिए कहा, ‘हमारी सेना दुनिया की सबसे महान और सबसे शक्तिशाली सेना है, उसने ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है. अगला नंबर पुलों का है, फिर इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को टारगेट करेंगे. नए शासन के नेतृत्व को पता है कि क्या किया जाना चाहिए.’
US President Donald Trump posts on Truth Social, “Our Military, the greatest and most powerful (by far!) anywhere in the World, hasn’t even started destroying what’s left in Iran. Bridges next, then Electric Power Plants! New Regime leadership knows what has to be done, and has… pic.twitter.com/R3vwYk7zPF

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध के बीच टैरिफ बम फोड़ दिया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन जो कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग या प्राइसिंग डील करेंगी, उन्हें छूट मिल सकती है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News