बीकानेर के खाजूवाला में हत्या मामले में नया मोड़: पहले पति को छोड़कर लिव इन में रहती थी, दूसरे पति ने पहले बे… – Dainik Bhaskar

बीकानेर के खाजूवाला में रहने वाली जसवीर कौर की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिस युवक ने उसकी हत्या की, वो उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में पत्नी की तरह ही रहती थी। दो ढाई साल में ही दोनों के बीच छोटे-छोटे झगड़े हत्या तक पहुंच गए। अब महिला के भ
थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर 35 साल की जसवीर कौर का शव मिला था। हरप्रीत सिंह ने पुलिस थाने में आकर बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव चक नौ डीडब्ल्यूडी में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। जिसका पोस्टमार्टम आज होगा।
मृतका जसवीर के भाई बलविंद्र सिंह ने खाजूवाला थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी बहन जसवीर की शादी 27 केवाईडी में की गई थी लेकिन वो पति को छोड़कर हरप्रीत सिंह के साथ लिव इन में रहने लगी। दोनों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। छोटी-छोटी बातें इतनी बढ़ गई कि वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पिछले दिनों जसवीर कौर ने उसे फोन करके बोला था कि हरप्रीत उसे तंग करता है और पीटता भी है। कई बार जान से मारने की धमकी देता है। इस बीच उसने गुरुवार को जसप्रीत को मार ही दिया। आरोप है कि उसे धारदार हथियार और लाठियों से पीट-पीटकर मारा गया है।
पुलिस को दिए परिवाद में बलविंद्र ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है, सिर्फ एक बहन ही थी। जिसकी शादी कर दी गई लेकिन पास के ही गांव 8 डीडब्ल्यूडी में रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ हेप्पी सिंह उसे बहला फुसलाकर ले गया। वो ढाई साल से हरप्रीत के साथ ही रहती थी, एक साल पहले उसने लड़के को जन्म दिया। तब से बलविंद्र की फिर से बहन से बात होने लगी। इसी दौरान उसने बताया कि हरप्रीत उससे मारपीट करता है।
बेटा छीनकर पिता को दिया, फिर हत्या की
परिवाद में भाई ने बताया कि गुरुवार को ही उसने अपनी बहन को फोन किया तो उसने बताया कि जसवीर के बेटे को हरप्रीत अपने पिता को सौंप आया है और अब कभी भी उसे मार सकता है। तब उसने शाम को आकर दोनों के बीच समझाइश करने का आश्वासन दिया। इससे पहले ही दोपहर तीन बजे किसी अनजान व्यक्ति ने फोन करके बताया कि हरप्रीत ने उसकी बहन की हत्या कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News