चोरी की गाड़ी से आकर 4मिनट में 4 बाइक चुराईं: रतलाम- एक का पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ गए, VIDEO; थाना क्षेत्र … – Dainik Bhaskar

रतलाम के कनेरी रोड स्थित टेंट हाउस के गोडाउन से शुक्रवार तड़के एक साथ चार बाइक चोरी हो गई। तीन चोर चोरी की बाइक से आए। जिस बाइक से आए उसे छोड़ चार बाइक को आसानी से चाबी लगाकर चोरी की। एक बाइक का पेट्रोल का खत्म होने पर रास्ते में छोड़ गए।
चोरों ने 4 मिनट में चार बाइक चुराई। चोरी करते हुए चोर गोडाउन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। तीनों चोर ने मुहं पर मास्क पहन रखा था। चोरी की घटना शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई।
शहर के गोशाला रोड निवासी निखिल पालीवाल का गोशाला रोड पर टेंट हाउस है। गोडाउन कनेरी रोड पर है। शुक्रवार तड़के 3.48 बजे तीन चोर गोडाउन पहुंचे। 3.51 बजे तक 4 मिनट में अलग-अलग खड़ी बाइक में चाबी लगाई और ले गए।
इस दौरान एक बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर गोडाउन के परिसर में घटना स्थल से करीब 300 मीटर दूर छोड़ कर चले गए। कुल तीन बाइक चोरी कर ले गए। घटना स्थल पर एक अन्य बाइक भी मिली है। संभवत वह बाइक भी चोरी की है जिससे चोर आए थे। जिसे वह छोड़ कर अन्य तीन बाइक चोरी कर ले गए।
कर्मचारी जागा तो सुबह चला पता सुबह जब गोडाउन पर कर्मचार उठे तो बाइक नहीं दिखी। तब टेंट संचालक को जानकारी दी। सीसीटीवी देखे तो उसमें चोर बाइक चोरी कर जाते हुए दिखाई दिए। टेंट संचालक निखिल पालीवाल ने बताया कि गोडाउन पर कर्मचारी व चौकीदार भी है। रात में सभी 3 बजे तक काम कर रहे थे. उसके बाद सो गए थे। सुबह घटना का पता चला।
थाना क्षेत्र में उलझी पुलिस चोरी की सूचना संचालक ने माणकचौक पुलिस थाने पर दी। थाने से पुलिस जवान पहुंचे। मौका मुआयना कर क्षेत्र डीडी नगर थाना क्षेत्र में होने का बताया। फिर संचालक ने डीडी नगर पुलिस थाना को सूचना दी। वहां से भी पुलिस जवान पहुंचे।
घटनास्थल देख उन्होंने भी संबंधित क्षेत्र को अन्य थाना क्षेत्र में होने की जानकारी दी। दोपहर तक टेंट संचालक थाने की सीमा में उलझे रहे। आखिर बाद में पता चला कि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। फिर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के सीसीटीवी फूटेज चैक किए जा रहे है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News