जंग से तेल हुआ महंगा तो… पाकिस्तान सरकार ने लोगों के लिए कर दी बस-ट्रेन सब कुछ फ्री – AajTak

Feedback
पाकिस्तान में इस वक्त बड़ा आर्थिक संकट चल रहा है. पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री कर दिया है.
शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक साथ बहुत ज्यादा बढ़ा दिए. पेट्रोल अब 458 रुपये प्रति लीटर हो गया है, यानी करीब 43 फीसदी की बढ़ोतरी. डीजल 520 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, यानी करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी. और यह एक महीने में दूसरी बार हुआ है.
इसकी सबसे बड़ी वजह है मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध. ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल के दाम बढ़ गए हैं. पाकिस्तान तेल बाहर से खरीदता है, तो उसका खर्च भी बढ़ गया. ऊपर से देश पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है. इस सबने मिलकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.
सरकार ने दी “राहत” – 30 दिन तक बस-ट्रेन बिल्कुल मुफ्त
जैसे ही दाम बढ़े, लोगों में गुस्सा फैल गया. इसे शांत करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एलान किया कि राजधानी इस्लामाबाद में अगले 30 दिन तक सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री रहेगा. इस पर 35 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च होंगे.
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी लाहौर में एलान किया कि पूरे पंजाब में मेट्रो, ऑरेंज ट्रेन, बस सब फ्री. मोटरसाइकिल चलाने वालों को 20 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये की छूट मिलेगी. किसानों को भी डीजल पर सब्सिडी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल 458, डीजल 520: शाह‍िद आफरीदी ने किया पाकिस्तानी सरकार का बचाव, भड़के लोग
सिंध के मुख्यमंत्री ने भी 55 अरब रुपये का पैकेज घोषित किया. बाइक मालिकों को हर महीने 2000 रुपये सीधे खाते में मिलेंगे. छोटे किसानों को भी सब्सिडी दी जाएगी.
राहत है या सिर्फ दिखावा?
दाम बढ़ाने से जो महंगाई आएगी, वह हर चीज पर असर डालेगी. सब्जी, दूध, किराना, किराया, सब कुछ. उसकी भरपाई 30 दिन की फ्री बस से नहीं होगी.
पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले से ही खराब थी. IMF का कर्ज है, भ्रष्टाचार है, गलत नीतियां हैं. मिडिल ईस्ट के युद्ध ने इस खराब हालत को और बिगाड़ दिया. सरकार जो पैसे राहत में बांट रही है, वह भी कर्ज का या टैक्स का ही पैसा है.

30 दिन बाद क्या होगा?
अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या एक महीने बाद बस फिर से महंगी हो जाएगी? क्या तेल के दाम और बढ़ सकते हैं. क्या नया कर्ज लेना पड़ सकता है? पाकिस्तान की जनता इस वक्त बहुत मुश्किल दौर में है और सरकार के पास कोई ठोस हल नजर नहीं आ रहा. फ्री बस और सब्सिडी तात्कालिक राहत है, असली समस्या का हल नहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News