—विज्ञापन—
Rang Panchami 2026: होली का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाते हैं. फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन धुलेंडी यानी रंगोत्सव होता है. होलिका दहन इस वर्ष 3 मार्च को होगा और 4 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी. होली के बाद रंग पंचमी का पर्व मनाते हैं. यह होली के ठीक पांच दिनों बाद होता है. इस साल रंग पंचमी कब मनाई जाएगी और इस दिन का क्या महत्व है चलिए जानते हैं?
रंग पंचमी का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. पंचमी तिथि की वजह से ही इसे रंग पंचमी कहते हैं. चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 7 मार्च को शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर 8 मार्च की शाम को 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए रंग पंचमी 8 मार्च 2026, दिन रविवार को मनाई जाएगी. देश में कई जगहों पर रंग पंचमी के दिन होली उत्सव का समापन होता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips For Holi 2026: होली से पहले करें घर की साफ-सफाई, इन चीजों को निकाल फेंकें बाहर
रंग पंचमी का पर्व होली की तरह ही मनाया जाता है. रंग पंचमी पर भक्त देवी-देवताओं को गुलाल लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि, रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण होली खेला करते थे. रंग पंचमी पर देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने के लिए आते हैं. इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. भक्त भगवान के साथ होली खेलते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं.
रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा का महत्व होता है. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. सूर्य को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई कर चौकी लगाएं और इसके ऊपर पीला कपड़ा बिछाएं. राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें और भगवान को तिलक लगाएं. भगवान के चरणों में गुलाल अर्पित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं और आरती करें. इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in