—विज्ञापन—
Stock Market News: शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कल यानी सोमवार को मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पूरी तरह से लाल हो गए। हालांकि, आज कुछ शेयरों में एक्शन की संभावना नजर आ रही है। वजह है उनकी कंपनियों को लेकर सामने आईं बड़ी खबरें।
अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी अडानी पेट्रोकेमिकल्स ने थाईलैंड की इंडोरामा रिसोर्सेज के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाया है। इस वेंचर में अडानी पेट्रोकेमिकल्स के पास 50% शेयर कैपिटल होगी। कल कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 2,472 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – Bollywood कनेक्शन वाली इन 2 कंपनियों के आ रहे IPO, एक में तो सितारों का मेला
कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में उसकी स्टैंडअलोन बिलिंग 15.8% की बढ़ोतरी के साथ 668.3 करोड़ रुपये रही है। इन्फो एज के शेयर कल नरमी के साथ 8,780.45 रुपये पर बंद हुए, लेकिन बीते एक साल में इसने 70.66% का रिटर्न भी दिया है।
पावरग्रिड ने बताया है कि उसे इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए 2 प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। पावरग्रिड के शेयर भी कल पूरी तरह लाल रहे। 306.60 रुपये के भाव वाला यह शेयर पिछले एक साल में 26.51% चढ़ चुका है।
अशोका बिल्डकॉन से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी के अनुसार उसकी सब्सिडियरी ने एक प्रोजेक्ट के लिए NHAI के साथ एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 1,391 करोड़ रुपये है। अशोका बिल्डकॉन के शेयर कल गिरकर 278.30 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इस शेयर ने अपने निवेशकों को बीते एक साल में 93.73% का शानदार रिटर्न दिया है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर साइड एमेनिटीज ने लिए NHAI ने उसे चुना है। नेस्को के शेयर में कल एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। 985 रुपये के भाव वाला यह शेयर पिछले एक साल में 13.05% चढ़ा है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
यह भी पढ़ें – Ketan Parekh के घोटाले में बड़ा खुलासा, आखिरकार सामने आया ‘Big Client’ का नाम
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in