बकेवर। लुधियानी गांव में सोमवार को एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। लुधियानी गांव निवासी 25 वर्षीय राजू उर्फ कन्हैया पुत्र कप्तान सिंह का शव घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। कमरे में छत के पंखे के कुंडे से एक गमछा लटका हुआ था। वहीं, शव के पास एक छोटा गैस सिलेंडर भी पड़ा मिला।
युवक के सिर के पिछले हिस्से से काफी खून बहा था, जो जमीन पर जमा होकर काला पड़ने लगा था। उसका मोबाइल फोन भी कमरे की दीवार पर रखा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ रामदवन मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह घर में अकेला रहता था। उसका भाई और बहन दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि कमरे की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आशंका है कि युवक ने पंखे के कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन गांठ खुलने से वह सिर के बल नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play