नेपाल पुलिस ने पकड़ा 29 लाख रुपये का माल बरामद – Live Hindustan

ठूठीबारी/गड़ौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम व इलाका प्रहरी कार्यालय बर्दघाट की संयुक्त टीम ने बर्दघाट नगरपालिका-11 क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई तस्करी की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 29 लाख 19 हजार 185 नेपाली रुपये आंकी गई है।
जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे विशेष सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस गश्ती दल ने बर्दघाट क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कार्टनों की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज और हुक्का फ्लेवर बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार मौके से मोबाइल स्क्रीन पर इस्तेमाल होने वाले 47 कार्टन टेम्पर्ड ग्लास, जिनमें करीब 23,500 पीस थे, तथा हुक्के में प्रयुक्त होने वाले फ्लेवर के 32 कार्टन, जिनमें 785 पैकेट शामिल हैं, बरामद किए गए। बरामद सामान को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News