महराजगंज, निज संवाददाता। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने उत्तर प्रदेश का वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य आधारित कार्य करने का निर्देश दिया।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में हर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए सभी अधिकारी नवाचार आधारित कार्य संस्कृति अपनाएं। अपने-अपने विभागों में रोजगार एवं आय सृजन की संभावनाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पर्यटन, कृषि, एमएसएमई, पशुपालन और मत्स्य पालन तथा सेवा क्षेत्र में अधिक संभावनाएं मौजूद हैं। इसका अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित अनौपचारिक आर्थिक गतिविधियों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी इकाइयों का पंजीकरण कराने का दिया निर्देश। होटल, रेस्टोरेंट, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी इकाइयों का नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इससे आर्थिक गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डीएम ने कृषि उत्पादन के साथ-साथ अंडा उत्पादन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिया। कहा कि प्राथमिक क्षेत्र के साथ-साथ द्वितीयक क्षेत्र में भी निवेश एवं उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल मिलेगी।
डीएम ने सभी विभागों को स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के अनुरूप नवाचार आधारित परियोजनाएं विकसित करने और आर्थिक विकास के नए मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निरंकार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 30,24,621 करोड़ रही है। इसे वर्ष 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की अर्थव्यवस्था 23 हजार 102 करोड़ रुपये रही, जो प्रदेश की कुल अर्थव्यवस्था का 0.76 प्रतिशत है। जिले की की आर्थिक वृद्धि दर 15.3 प्रतिशत है, जो प्रदेश की 13.4 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक है। यह जिले की बेहतर आर्थिक संभावनाओं और विकास क्षमता को दर्शाता है। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, पीडी रामदरश चौधरी और उपायुक्त एनआरएलएम मो. जाकिर के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play