आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 09 जनवरी 2025 LIVE: पीएम मोदी आज भुवनेश्वर में करेंगे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को महात्मा गांधी के 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बुधवार को युवा प्रवासी भारतीय दिवस के साथ शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के कारोबारी समेत कई लोग इसमें हिस्सा लेंगे।
अन्य बड़ी खबरें
समलैंगिक विवाह के फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की पुनर्गठित पांच जजों की बेंच गुरुवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने से इनकार करने वाले अक्टूबर 2023 के फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर विचार करेगी जस्टिस बीआर गवई, सूर्यकांत, बीवी नागरत्ना, पीएस नरसिम्हा और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले से जुड़ी करीब 13 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। परंपरा के अनुसार, पुनर्विचार याचिकाओं पर जजों द्वारा चैंबर में विचार किया जाता है। शीर्ष अदालत ने पुनर्विचार याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
सीएम योगी प्रयागराज जाएंगे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। तमाम दूर-दूर से साधु संत यहां पहुंच रहे हैं। इस बीच आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज जाएंगे। यहां पर वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे।
देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट काउंटर पर मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। रुइया सरकारी अस्पताल के अंदर के कुछ दृश्य भी सामने आए हैं। जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।
वैकुंठ एकादशी त्योहार के अवसर पर भक्त श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में इकट्ठा होते हैं, जब भगवान नामपेरुमल को मोहिनी अलंकारम में पागल पाथु के 10 वें दिन एक जुलूस में ले जाया जाता था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News