click this icon for latest updates
Published: January 9, 2025 6:31 AM IST
By Shivendra Rai
Weather Update 9 January 2025: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा-पंजाब कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं. मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.
राजधानी दिल्ली में 9 जनवरी गुरुवार को सुबह 6 बजे तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भीषण कोहरे के चलते भारी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हैं. कई मुख्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं. आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में अभी गलन और बढ़ेगी.
हिमाचल प्रदेश के शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को राज्य के 12 जिलों में से पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर, पाला गिरने और घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया विभाग ने इन पांच जिलों के लिए बृहस्पतिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया जबकि शुक्रवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है.
उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने शीतलहर वाले जिलों में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, समय-समय पर पानी पीते रहने की सलाह दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Weather Update: मौसम फिर से बदलने वाला है, 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश के आसार, उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी
Today Top News: आज प्रयागराज के लिए रवाना होंगे CM योगी, महाकुंभ की तैयारियों का लेंगे जायजा
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत- सुबह 10 बजे घायलों से मुलाकात करेंगे CM नायडू
‘मुस्लिम हमारे भाई, लेकिन गैर हिंदू महाकुंभ में नहीं लगा सकते दुकानें नहीं’, महंत रवींद्र पुरी का बयान
‘गाल’ पर बवाल! अब प्रियंका गांधी ने दिया BJP नेता को करारा जवाब, बोलीं- ‘रमेश बिधूड़ी ने कभी अपने…’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.