'मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जिसे…', अपने नाम पर सड़क देख गदगद हुए ट्रंप; भारत को कहा थैंक यू – Live Hindustan

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपने नाम पर एक सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी और आभार व्यक्त किया है। हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम अमेरिका के 250वें जन्मदिन के सम्मान में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा गया है। इस सम्मान से गदगद ट्रंप ने कहा कि वह इस तरह से सम्मानित होने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस कार्यक्रम की एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी महावाणिज्य दूत लौरा विलियम्स स्मारक पट्टिका का अनावरण करते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू- मैं ऐसा पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं जिसे इस तरह से सम्मानित किया गया है। धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।”

हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस पल को ऐतिहासिक बताया है। दूतावास ने लिखा, “हैदराबाद में एक ऐतिहासिक क्षण! अमेरिका के 250वें जन्मदिन के सम्मान में तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने वाणिज्य दूतावास के बगल वाली सड़क का नाम आधिकारिक तौर पर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने वाली पट्टिका का अनावरण किया।” दूतावास ने इस सम्मान के लिए तेलंगाना के लोगों का दिल से आभार जताते हुए इसे दोनों देशों की लगातार मजबूत होती साझेदारी का प्रमाण बताया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिस सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा गया है, वह माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों के काफी करीब स्थित है।

तेलंगाना सरकार ने इस कदम को अमेरिका के प्रति एक श्रद्धांजलि और अमेरिका-भारत संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका की मान्यता करार दिया है। कांग्रेस ने भी कहा है कि यह नामकरण दोनों देशों की साझेदारी में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

सड़क के इस नामकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस कदम की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

पूनावाला ने लिखा, “वाह! राहुल गांधी कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप भारतीय हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो फिर तेलंगाना में उनकी सरकार ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम रखकर उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि क्यों दे रही है!” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस कार्यक्रम में खुद डिप्टी सीएम शामिल हुए और फैसले को सीएम रेवंत रेड्डी का समर्थन हासिल है।

पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है रेवंत रेड्डी, राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने पुराना उदाहरण देते हुए लिखा, “रेवंत रेड्डी ने तब भी ऐसा ही किया था जब राहुल गांधी अडानी-अडानी जप रहे थे, वह गए और उन्होंने अडानी ग्रुप के साथ एमओयू (MoU) कर लिया।”

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News