बंकिम बाबू के ‘वंदे मातरम’ गीत से गूंजा श्रीगंगानगर हिंदी के प्रचार के लिए पोस्टर वितरण पर बल दिया – Dainik Bhaskar

श्रीगंगानगर| हिंदी प्रचार समिति की बैठक शुक्रवार को तपोवन हथाई केंद्र पर समिति के अध्यक्ष जगीर चन्द फरमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महान राष्ट्रभक्त व राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने देश के महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता मनीराम सेतिया ने राष्ट्रभक्त बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन-दर्शन पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने उनके द्वारा रचित प्रसिद्ध ‘आनंदमठ’ उपन्यास पर प्रकाश डाला। उसमें समाहित ‘वंदे मातरम्’ के मूलमंत्र की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी गोयल ने पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर वितरित करने पर बल दिया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण पर भी बल दिया। समिति के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए संरक्षक विजय कुमार गोयल ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में अध्यक्ष जगीरचंद फरमा ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नशा-मुक्त भारत के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर डॉ. ओपी वैश, मदनलाल जोशी, एमएल जैन, डॉ. ओपी गोयल, हरपाल सिंह, पदमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पीसी गर्ग आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News