Heat Wave in France: दुकान खुलते ही AC खरीदने दौड़े लोग, वीडियो वायरल – AajTak

Feedback
यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और इसका सबसे ज्यादा असर फ्रांस में देखने को मिल रहा है. बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी इतनी बढ़ा दी है कि जैसे ही एक स्टोर के दरवाजे खुले, लोग एसी और कूलर खरीदने के लिए अंदर दौड़ पड़े. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह घटना फ्रांस के चैम्बरी शहर के एक स्टोर की है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान खुलते ही दर्जनों ग्राहक तेजी से एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग उपकरणों की ओर भागते हैं. कई लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. वहां मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए. आमतौर पर फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में इस तरह की स्थिति कम ही देखने को मिलती है. इसलिए यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्होंने फ्रांस में पहले कभी गर्मी की वजह से ऐसी भगदड़ नहीं देखी.
🚨🇫🇷 FLASH | La chaleur rend-elle complètement fou ? À Chambéry, des dizaines de clients se sont rués vers les climatiseurs dès l’ouverture d’un magasin. Entre bousculades, tensions et course dans les rayons, la scène a rapidement dégénéré sous les yeux des personnes présentes.… pic.twitter.com/QxELU0eYOz
दुकान खुलते ही एसी खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
दरअसल, इस समय यूरोप के कई देशों में भीषण लू चल रही है. फ्रांस उन देशों में शामिल है, जहां गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. ऐसे में हर कोई अपने घर के लिए एयर कंडीशनर या कूलर खरीदना चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस में इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में इतनी भीषण गर्मी पहले बहुत कम देखने को मिली है. कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है.
क्या है हीट डोम, जिससे बढ़ रही है गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस गर्मी की बड़ी वजह हीट डोम है. यह एक ऐसी मौसम संबंधी स्थिति होती है, जिसमें उच्च दबाव का बड़ा क्षेत्र गर्म हवा को एक जगह फंसा देता है. इससे आसमान साफ रहता है, तेज धूप पड़ती है और कई दिनों तक लगातार गर्मी बनी रहती है। इसी कारण तापमान लगातार बढ़ता जाता है और लोगों को राहत नहीं मिल पाती. इस सप्ताह फ्रांस का राष्ट्रीय औसत तापमान लगभग 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक के कई पुराने रिकॉर्ड से अधिक है. वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसी हीट वेव अब पहले की तुलना में ज्यादा बार और ज्यादा खतरनाक रूप में देखने को मिल रही हैं.
फ्रांस के अलावा इटली और स्पेन के कई हिस्से भी इस भीषण गर्मी से प्रभावित हैं. इन देशों में भी लोगों को तेज धूप और लंबे समय तक चलने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है. फ्रांस के स्टोर में एसी खरीदने के लिए मची यह भगदड़ इस बात का संकेत है कि यूरोप में बढ़ती गर्मी अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अगर जलवायु परिवर्तन की रफ्तार नहीं रुकी, तो ऐसी घटनाएं और भी आम हो सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News