OnePlus ला रहा सस्ता 5G फोन, 30 जून को होगा भारत में लॉन्च; मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा – Jagran

OnePlus के स्मार्टफोन्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी भारतीय मार्केट में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रही …और पढ़ें
OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। 
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि ये हाल के महीनों में कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल होगा। इसके अनवीलिंग से पहले, OnePlus अपने पहले N सीरीज हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स लगातार टीज कर रहा है, जिसमें इसके मेन स्पेफिकेशन्स, फीचर्स और कलर ऑप्शन्स शामिल हैं। हाल ही में, कंपनी ने खुलासा किया था कि इस स्मार्टफोन में हायर-एंड OnePlus Nord CE 6 जितनी ही कैपेसिटी की बैटरी दी जाएगी। अब, इसके डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है जिससे आने वाले OnePlus N6 के कैमरा कॉन्फिगरेशन, थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशन और डिस्प्ले डिटेल्स का पता चला है। ये हैंडसेट LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। फ्रंट में, सेल्फी कैमरे के लिए इसमें पंच-होल डिस्प्ले कटआउट दिया जाएगा।
OnePlus N6 की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट करके ये कन्फर्म कर दिया गया है कि ये हैंडसेट एक फ्लैट डिस्प्ले से लैस होगा, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसमें 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसका मेन शूटर 50-मेगापिक्सल का होगा और साथ में एक सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।
फ्रंट में, OnePlus N6 सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा, जो सेंटर पंच-होल डिस्प्ले कटआउट के अंदर मौजूद होगा। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट 60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल होगा, साथ ही इसमें ‘Dual-View’ वीडियो मोड भी मिलेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, OnePlus N6 को वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 5,300 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया ऑफर करेगा।

कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि OnePlus N6 भारत में दो कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिन्हें फ्रेश मिंट और मिडनाइट ग्रीन नाम दिया गया है। इस हैंडसेट को पहले गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर ऑक्टा-कोर MediaTek MT6835 चिपसेट के साथ देखा गया था, जो कि या तो MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ ही इसमें 6GB RAM, ARM Mali-G57 MC2 GPU और Android 16 मिलने की बात सामने आई है।
वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट ने गीकबेंच के सिंगल-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 788 अंक और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 1,993 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, OnePlus N6 को गीकबेंच AI पर 532 सिंगल प्रिसिजन स्कोर, 945 हाफ प्रिसिजन स्कोर और 1,072 क्वांटाइज्ड स्कोर मिला है।
कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus N6 भारत में 30 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये हैंडसेट भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। दावा है कि ये फोन तीन दिन की बैटरी लाइफ और सात साल की बैटरी हेल्थ प्रोवाइड करेगा। ये Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: Samsung का किफायती फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 FE भारत जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News