ब्यावर| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ब्यावर के तत्वावधान में संयोजक संस्था राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान, अजमेर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर परिसर से जागरूकता रैली के रूप में हुई। रैली चांग गेट होते हुए सूरज पोल गेट तक पहुंची। सूरज पोल गेट पर संस्थान ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक में कलाकारों ने नशीले पदार्थों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव दिखाए। युवाओं और आमजन को जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। नशा छोड़ने की भी शपथ दिलाई गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ब्यावर के अधिकारी विशाल सिंह शेखावत मौजूद रहे। राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष मंजू शर्मा भी रहीं। सचिव प्रकाश चन्द भी मौजूद रहे। नव प्रयोगी सुखदेव बंपरेंग, रीटा, पवन, पूजा भी कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.