Bollywood News LIVE: फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक, धनश्री के साथ अफेयर की खबरों पर प्रतीक उतेकर ने तोड़ी चुप्पी – Jansatta

Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: ‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’ और ‘क्लिक’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मशहूर फिल्म निर्देशक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जता रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर करीना कपूर खान, अनिल कपूर और सुधीर मिश्रा जैसे बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं, जिन्होंने प्रीतीश की मौत पर दुख जताया है। इसके साथ ही धनश्री और प्रतीक उत्तेकर अपनी लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच प्रतीक ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा, ‘दुनिया फ्री है स्टोरीज बनाने के लिए। एक फोटो को लेकर, जो उन्होंने देखी। बड़े हो जाओ यार।’ इसके साथही धनश्री ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो सच के साथ हैं और हमेशा खड़ी रहेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ हेटर्स ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।
प्रतीक ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा, ‘दुनिया फ्री है स्टोरीज बनाने के लिए। एक फोटो को लेकर, जो उन्होंने देखी। बड़े हो जाओ यार।’ इसके साथही धनश्री ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो सच के साथ हैं और हमेशा खड़ी रहेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ हेटर्स ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।
सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने प्रीतीश नंदी को याद किया है और उनके लिए लिखा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। अपनी मुलाकात को लेकर एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरी फिल्म ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ के दौरान मैं आपसे मिली थीं। आपसे मिलना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। एक फिल्म निर्माता हो, या फिर एक पत्रकार/संपादक के रूप में आपका हर एक कदम प्रेरक है।’

https://x.com/Sophie_Choudry/status/1877036316237382048?

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने प्रीतिश नंदी को याद करते हुए लिखा, ‘हमने एक क्रिएटिव जीनियस और अच्छे दिल के इंसान को खोया है। सर, आपको हम बहुत मिस करेंगे।’
मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा ने भी प्रीतिश नंदी को याद किया और पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी। केवल वही हजारों ख्वाहिशें ऐसी कर सकते थे। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मुझे बहुत दुख है।’

एक्टर नील नितिन मुकेश ने प्रीतिश नंदी को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने फिल्ममेकर के लिए लिखा कि उनके निधन की खबर के बाद से वो और उनका परिवार बहुत दुखी है। उन्होंने प्रीतिश के करीबी और परिवार वालों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति मिले।
प्रीतीश नंदी के निधन की खबर सुनकर अनिल कपूर शॉक्ड रह गए। उन्होंने फिल्ममेकर की फोटो शेयरकर लिखा, ‘मैं शॉक्ड रह गया। मुझे उनके जाने का दुख है। वो एक निडर संपादक थे। वो ईमानदारी की मिसाल थे।’

https://x.com/AnilKapoor/status/1877038246997180505?

करीना कपूर खान ने प्रीतीश नंदी की फोटो शेयर कर हुए उन्हें याद किया है। उन्होंने प्रीतीश के साथ फिल्म ‘चमेली’ में साथ काम किया था। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी फोटो शेयर करते हुए ट्रिब्यूट किया। फोटो में करीना को ‘चमेली’ के लुक में देखा जा सकता है और उनकी कुर्सी के सामने बैठे प्रीतीश नंदी उनके साथ स्क्रिप्ट के बारे में उनके साथ बातचीत कर रहे हैं।
‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’ और ‘क्लिक’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मशहूर फिल्म निर्देशक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जता रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर करीना कपूर खान, अनिल कपूर और सुधीर मिश्रा जैसे बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं, जिन्होंने प्रीतीश की मौत पर दुख जताया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News