Feedback
राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य के तहत कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. आमंत्रित अतिथियों में सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, कारीगर और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी जैसे विविध पृष्ठभूमि के व्यक्ति शामिल हैं.
ऐसे आमंत्रित सदस्यों में कृषि, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के साथ-साथ प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया है.
पहली बार दिखेंगे ये मेहमान
परेड में पहली बार पैरा-एथलीट, अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेता, स्टार्ट-अप, पेटेंट धारक और स्कूल प्रतियोगिता के विजेता में शिरकत करेंगे.
यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: 2 जनवरी से खरीद सकेंगे गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट का टिकट, जानें इसका पूरा प्रोसेस
इस पहल में उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है जो पहले दिल्ली नहीं आए हैं और जो जमीनी स्तर पर विकास में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं. अतिथि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और पीएम संग्रहालय जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का भी दौरा करेंगे और वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे.
दिखेंगी इन राज्यों की झांकियां
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए कर्तव्य पथ पर अपनी झांकियां प्रदर्शित करने के लिए जिन 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों/विभागों को भी गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए चुना गया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू