—विज्ञापन—
Breaking News Today 9 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो वाराणसी में 100 साल से बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को फिर से खोला गया है और इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस ने हवाई हमला किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।
लखनऊ में मां और 4 बहनों की हत्या मामले में आरोपी बदर की सूचना देने वाले को इनाम मिलेगा। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के SP ऑफिस में किन्नरों में लात-घूंसे चले और खूब हंगामा हुआ। हार्मोन बदलकर किन्नर बनाने का आरोप है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
राजस्थान के अनूपगढ़ में पाकिस्तान ने भारत पाक बॉर्डर पर नापाक हरकत की। सीमा पर पाक निर्मित हथियार बरामद किए गए। अनूपगढ़ के गांव 18 पी क्षेत्र की रोही में हथियार मिले। BSF ने पाकिस्तान निर्मित दो ऑटोमेटिक पिस्टल की बरामद की। पाकिस्तान पहले ड्रोन से हेरोइन भेजता था और अब हथियार भेज रहा है।
सूत्र के अनुसार, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 जनवरी को दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
Congress MP and Leader of Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi to address an election rally in Delhi on January 13: Sources(file photo) pic.twitter.com/H52HesOlV5
— ANI (@ANI) January 9, 2025
Congress MP and Leader of Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi to address an election rally in Delhi on January 13: Sources(file photo) pic.twitter.com/H52HesOlV5
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनमें (INDIA गठबंधन) पहले दिन से सामंजस्य नहीं है। अपने-अपने क्षेत्र में जिस (पार्टी) को जहां लाभ मिलता है, उस हिसाब से फैसले लेते हैं।
छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में माओवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
अरविंद केजरीवाल आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे। वे 3 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे। पंजाब CM भगवंत मान और दिल्ली CM आतिशी, सांसद संजय सिंह भी चुनाव आयुक्त से मिलने उनके साथ जाएंगे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने को लेकर केजरीवाल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे। परवेश वर्मा द्वारा MCC में गैर कानूनी तरीके से जॉब फेयर लगाने की शिकायत पर वे चुनाव आयुक्त से कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार ने कहा है कि साल 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा। सरकार ने आज हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश किया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है, जो कि आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि साल 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में जबरदस्त धांधली हुई थी । 60 से ज्यादा लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर को सरकार सस्पेंड भी कर चुकी है। राजस्थान की राजनीति में यह सबसे बड़ा मुद्दा भी है, जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद अपनी सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
शंभू बॉर्डर पर जहर खाने वाले किसान रेशम सिंह की मौत हो गई है। इससे पहले भी एक किसान की इसी तरह जहर खाने से मौत हो गई थी। रेशम सिंह को गंभीर हालत में राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेशम सिंह जगतार सिंह के बेटे हैं और तरतारन जिले के पाहू विंड के रहने वाले हैं।
बिहार के RJD नेता अब्दुल बारी शिद्दकी आज बाल-बाल बच गए, क्योंकि उनके सरकारी आवास में खड़ा बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी की निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सुबह 9 बजे के करीब अचानक पेड़ गिरा। उस समय वे परिवार के सदस्यों के साथ कैंपस में सैर कर रहे थे, लेकिन समय रहते वे अंदर चले गए, इसलिए पेड़ गिरने से उनकी कार ही डैमेज हुई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में विद्युत निगम की टीम पर रोटा गांव में बकाएदार उपभोक्ता और उसके परिवार ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की। महिला ने विद्युत कर्मचारियों को चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइनमैन की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम 2023 की संवैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं। 2024 की शुरुआत में बनाए गए इस कानून के तहत भारत के चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सेलेक्शन पैनल से हटा दिया गया। इसके खिलाफ दायर याचिका पर 4 फरवरी को सुनवाई होगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफई में होगा। अखिलेश यादव ने आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे सैफई पहुंच रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव पहले से ही इटावा में मौजूद हैं।
संदीप दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह पर दीवानी और मानहानि का मुकदमा करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने मीडिया को फाइल पर साइन करने के लिए आमंत्रित किया है। आज 9 जनवरी की सुबह 11बजे बाल्मीकि मंदिर में मीडिया को आमंत्रित किया गया है।
वाराणसी के मदनपुरा में 100 साल से बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को पुलिस और प्रशासनिक सहयोग से फिर से खोल दिया गया है। सनातन रक्षक दल के अनुरोध पर मंदिर का जीर्णोद्धार खरमास के बाद शुरू होगा, जिसमें क्षतिग्रस्त शिवलिंगों की पुनः स्थापना की योजना बनाई गई है। पिछले महीने सनातन रक्षक दल द्वारा किए गए अनुरोध के बाद मंदिर को खोला गया था। रक्षक दल ने इस जगह पर स्वामित्व का दावा किया था। इसे पुनः खोलने तथा धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनुमति मांगी थी। मंदिर के ताले गैस कटर से काटे गए। अंदर 3 क्षतिग्रस्त शिवलिंग पाए गए और बड़ी मात्रा में मलबा-मिट्टी भी मिली।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in