—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रानीपेट, तमिलनाडु: CM MK Stalin ने कहा, “BJP अब परिसीमन का मुद्दा उठा रही है। लोगों को गैस न मिलने से परेशानी हो रही है, और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मज़बूत हुआ है। इसलिए, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए, BJP अब परिसीमन का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही है। यह परिसीमन भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा परिसीमन है। अगर वे इसे छिपाकर लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यकीनन वे तमिलनाडु के खिलाफ हैं।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्र कहते हैं, “भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी राष्ट्रीय पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे मॉनसून सीज़न में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है… देश के अलग-अलग क्षेत्रों पर विचार करें तो, उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर, लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है… बड़े पैमाने पर चल रही प्रक्रिया अभी तटस्थ स्थितियों की ओर बढ़ रही है। ऐसी तटस्थ स्थितियाँ जून तक बनी रहेंगी। उसके बाद, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में स्थितियाँ विकसित होने की संभावना है… मॉनसून सीज़न के अंत की ओर, या कम से कम मॉनसून सीज़न के दूसरे भाग में, एक सकारात्मक ‘इंडियन ओशन डाइपोल’ विकसित हो सकता है, जो हमारे मॉनसून सीज़न के लिए अच्छा है…”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी ‘रिक्यूजल पिटीशन’ (हटाए जाने की याचिका) पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से बाहर निकले. उन्होंने कहा, “मुझे जो कुछ भी कहना था, मैंने कोर्ट में कह दिया है; मैं मीडिया में कुछ भी नहीं कहूंगा।”
बिहार के सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। अब बिहार के सरकारी चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। सात निश्चय तीन के तहत एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत कार्यरत बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा सेवा संवर्ग तथा इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। चिकित्सकों को गैर व्यावसायिक भत्ता (एनपीए) प्रोत्साहन राशि दिए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश अनुमोदन के बाद निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह की तरफ से संकल्प जारी किया गया है।
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल फिर आया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली असेंबली को 3 घंटे में उड़ा देंगे। पुलिस के मुताबिक, सुबह जानकारी मिलने के बाद जांच कर ली गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पासपोर्ट वाले विवाद में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
नोएडा के सेक्टर-7, A-1 स्थित ओरिएंट फैशन कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में कर्मचारी, खासकर महिलाएं, कंपनी के गेट के बाहर बैठी हुई हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। साथ ही उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा बिना ठोस कारण के ब्रेक/ड्यूटी से निकाल दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर कर्मचारी सादिक समेत अन्य लोग मौजूद हैं और अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है और प्रशासन व पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में आज देश के प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की संसद नया इतिहास रचने के करीब है। संसद, विधानसभा, पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है। ऐसा करके विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के SP निखिल राखेचा ने नक्सल एरिया की कमांडर रूपी के ढेर होने की खबर दी है। रूपी पर 5 लाख रुपये का इनाम था। रूपी छोटे बेतिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारी गई। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार के साथ-साथ शव भी बरामद कर लिया गया है।
नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। सांसदों को 16 से 18 अप्रैल के बीच तीनों दिन सदन में उपस्थित रहने के निर्देश हैं।
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रदेश के सुरेंद्र नगर जिले में तेज स्पीड ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर स्कूल की बस आपस मे टकरा गई हैं। जीजस मेरी स्कूल और रामाज्ञा पब्लिक स्कूल की बसों की टक्कर हुई। हादसे में जीजस मेरी स्कूल के 12 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। हादसे के बाद बच्चों में मची चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने बच्चो को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस को सड़क से हटाया, ताकि कोई दूसरा हादसा ने हो सके।
दिल्ली हाई कोर्ट में आज शराब घोटाला मामले की सुनवाई होगी और अरविंद केजरीवाल खुद अपनी वकालत करेंगे। 2:30 बजे अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल अर्जी पर सुनवाई होगी, जिसमें केजरीवाल खुद अपना पक्ष रखेंगे। याचिका जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने लगाई गई है।
लैंड फॉर जॉब से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।
बापरौला गांव में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने भाऊ गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर किया और दाेनों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी दीपक है जिसने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या की थी। दूसरा आरोपी अतुल है जो गुरुग्राम में हाल में हुई कार शोरूम फायरिंग में शामिल था। दोनों बदमाशों के रनहौला इलाके में आने की खबर मिली थी।
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने इनामी बदमाशों का ट्रैप लगाया। दोनों बदमाशों के आने के बाद उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू में किया। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले हैं। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में ले जाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज देशभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। वे आज महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जी हां, महिला आरक्षण को लेकर आज दिल्ली में एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है। सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे और देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देररात बड़ा हादसा हुआ है। धौलाना-गुलावती सड़क पर बस और ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत अभियान चलाया।
आज 13 अप्रैल दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और देशभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। वे आज तमिलनाडु में नमो ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। दिल्ली में भी वे आज महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में संयुक्त रैली करेंगे।
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आज महाराष्ट्र की पुणे कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आज सुनवाई होगी और केजरीवाल खुद अपनी वकालत करेंगे। महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव की ओर से दायर अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Topics:
—विज्ञापन—