—विज्ञापन—
T20 WC 2026: इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल के मैच में भारत के हाथों 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ टी20 विश्व कप 2026 में टीम का सफर खत्म हो चुका है. इंग्लिश टीम के लिए इस मैच में जैकब बेथेल ने जो पारी खेली उसे सालों तक कोई भी भुला नहीं पाएगी. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके आगे सभी भारतीय गेंदबाज विफल साबित हुए. इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
जैकब बेथेल ने इस मैच में पहली ही गेंद से तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी थी. उन्होंने महज 19 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. टी20 विश्व कप के नॉकआउट इतिहास में ये किसी भी इंग्लैंड के खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक रहा वहीं उन्होंने पिन एलन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. एलन ने पहले सेमीफाइनल मैच में 19 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया था.
जैकब बेथेल ने इस पारी के दम इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. इसी के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में वो सबसे तेज शतक के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
जैकब बेथेल क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक इंटरनेशनल मैच में लगाया हो. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शतक लगाने से पहले इंटरनेशनल में शतक अपने नाम किया है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है.
जैकब बेथेल ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस मैच में 48 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 218 की स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 7 छक्के निकले.
इसी के साथ जैकब बेथेल इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 22 साल की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in