Bihar News: बिहार में नीतीश युग का आज आखिरी दिन, सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक, फिर इस्तीफा – Times Now Navbharat

शहर
बिहार में नीतीश युग का अंत
Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में आज 14 अप्रैल 2026 को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। बिहार में आज नीतीश युग की समाप्ति का दिन है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Resignation) से इस्तीफा देंगे। उनका 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का शेड्यूल तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि नीतीश किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
नीतीश कुमार आज दिन की शुरुआत भीम राव अंबेडर की सम्मान के साथ करेंगे। सबसे पहले बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसे उनके इस्तीफे से पहले के अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है। नीतीश कुमार का आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का समय तय हो गया है जहां वे बिहार सीएम पद से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। कई दिनों से कयास थे कि नीतीश कुमार मंगलवार यानी 14 अप्रैल को सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, अब ये बात साफ हो गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत होने जा रहा है। उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 14 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नीतीश ने 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
आज शाम एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर में जदयू विधायक दल की भी बैठक कल बुलाई गई है। जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगी। इसमें जदयू विधायक अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
बिहार के सीएम पद की रेस में कभी सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है, तो कभी श्रेयसी सिंह का। पहले संजय झा और निशांत कुमार के नाम के भी चर्चे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। जदयू अब सरकार में नेतृत्व की नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभाएगी। बीजेपी बिहार का अगला सीएम किसे घोषित करेगी, यह भी कल शाम तक ही पता चलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आज का मौसम कैसा रहेगा. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News