मई 2026 ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। ऐसे बदलाव अक्सर सीधे हमारे काम, पैसा, रिश्ते और फैसलों पर असर डालते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है- जहां कुछ राशियों के लिए मौके बनेंगे, वहीं कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा। महीने की शुरुआत से ही बदलाव शुरू हो जाएंगे। पहले बुध मेष में अस्त होंगे, फिर मंगल उसी राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र मिथुन में जाएंगे और महीने के बीच में सूर्य वृषभ में पहुंचेंगे। साथ ही बुध का उदय और फिर दोबारा राशि परिवर्तन भी इस पूरे समय को खास बना देगा। इन सबका मिलाजुला असर कुछ राशियों के लिए अच्छा समय बना सकता है।
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मई का महीना मौके लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। काम में आपकी मेहनत दिखेगी और लोग आपकी पहचान करने लगेंगे। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। कहीं यात्रा का भी प्लान बन सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो मनचाही जगह या अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए भी नए मौके सामने आ सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह महीना तरक्की का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटके काम अब पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। आपकी मेहनत और समझदारी इस समय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए मई का महीना थोड़ा सुकून देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिल सकता है। जो काम रुके हुए थे, उनमें भी गति आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play