Entertainment News LIVE Updates
Entertainment News LIVE Updates: मनोरंजन जगत में आज हलचल काफी तेज है। ऐसे में हम आप तक ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउसेज द्वारा की जा रही नई घोषणाओं तक, हर न्यूज इस लाइव ब्लॉक के जरिए पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Day 7 Box Office Collection LIVE: भूत बंगला का डे 7, स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 को छोड़ा पीछे)
तमिलनाडु वोटिंग
आज तमिलनाडु में वोटिंग भी है। ऐसे में आपको वोट देने जा रहीं फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें और वीडियो भी दिखाएंगे। दरअसल, इस बार की वोटिंग खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि साउथ एक्टर विजय ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी और इस साल वे पहली बार इलेक्शन लड़ रहे हैं।
डेविड धवन का बड़ा बयान
डेविड धवन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वरुण को सलमान खान, गोविंदा और अक्षय कुमार पसंद हैं। मैं जो कुछ सीन शूट करता हूं, वे देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे सलमान खान के सीन हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। वरुण काे नहीं। कभी-कभी उसे ये चीज पसंद नहीं आती है। वह मुझसे कहता है, ‘पापा, आप मुझसे क्या करवाते रहते हो?’ मैं उससे कहता हूं कि ये मेरा सिनेमा है, लेकिन तुम इसे अपने अंदाज में करो। लोग ऐसी बातें कहेंगे ही क्योंकि गोविंदा और सलमान, दोनों मेरे साथ बहुत सारी फिल्में कर चुके हैं। ये जिंदगी का एक हिस्सा है। अच्छी बात है कि उसकी तुलना अच्छे अभिनेताओं से की जा रही है।’
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय खन्ना पर बात की
ट्विंकल खन्ना ने IANS से कहा, ‘आज सुबह, मैं उन टॉपिक्स पर चर्चा कर रही थी जिन्हें मैं अपने अगले कॉलम में शामिल करने की सोच रही थी और अक्षय ने मुझसे कहा, ‘मत करना… विवाद में मत पड़ना’। ‘मत कर’ असल में मेरी राइटिंग करियर में अक्षय का एकमात्र और सबसे बड़ा योगदान है।’
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे क्या होगा?
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के प्रोमो के मुताबिक, अभिरा और अरमान के हाथ मायरा की बेगुनाही का सबूत लगेगा। उन्हें चश्मदीद गवाह भी मिल जाएगा, लेकिन अरमान को कोर्ट पहुंचने में देरी हो जाएगी।
अनुपमा में आने वाला ट्विस्ट
सावी का कैफे बंद होने के बाद अनुपमा, दिग्विजय, जया और बंकू के साथ अहमदाबाद चली जाएगी। वहां उसे इस बात का संकेत मिलेगा कि उसके और राही के बीच दरार आने वाली है।
सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के बारे में क्या कहा?
सारा अर्जुन ने फेमिना इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘को-एक्टर के मामले में रणवीर सिंह की बराबरी कोई नहीं कर पाएगा। वे वास्तव में यह मानते हैं कि यह फिल्म सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि सबकी है। सिर्फ एक्टर्स की नहीं, बल्कि टेक्निशियन्स, स्पॉट बॉयज और क्रू के हर सदस्य के साथ वह एक जैसा बर्ताव करते हैं। उन्होंने अपनी सिनियोरिटी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही कभी दूसरों को छोटा महसूस कराया।’
इन्होंने दिए वोट
आज तमिलनाडु के पोलिंग बूथों पर कई जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्ममेकर एटली, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर, अभिनेता धनुष, अजित कुमार, कमल हासन और श्रुति हासन ने अपना वोट डाला। इनमें से कई लोग वोट डालने के बाद गर्व से अपनी उंगलियों पर लगी स्याही दिखाते हुए भी नजर आए।
दिव्या दत्ता को पसंद है अमिताभ बच्चन की ये आदत
दिव्या दत्ता ने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अमिताभ बच्चन साहब की एक आदत मुझे बहुत पसंद है। वह हर किसी को उसके जन्मदिन पर विश करते हैं। आज के जमाने में ऐसा कितने लोग करते हैं? वह हमेशा ठीक रात 12 बजे सबको ‘हैप्पी बर्थडे’ विश करते हैं। उनमें लोगों को बहुत-बहुत खास महसूस कराने का एक खास हुनर है और मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play