Bihar New CM Live Updates: थोड़ी देर में बीजेपी चुनेगी अपना सीएम कैंडिडेट, फिर लोकभवन जाकर नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, जानें लाइव अपडेट्स – Navbharat Times

बिहार में नई सरकार के गठन की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। इस बीच, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को किनारे करती रही है। भाजपा अपने सहयोगियों को निगलकर समाप्त कर देती है। पटना में मीडिया से बातचीत में भाजपा के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास संख्या बल है, इसलिए फैसला उन्हीं का होगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वही बेहतर दे सकते हैं। राजद नेता ने कहा कि जनता यह फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी हमलोगों ने कहा था कि अब जदयू नाम की पार्टी नहीं रहेगी और अब वैसा ही कुछ दिखाई दे रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News