'Reel देखती थी इसलिए जिंदा हूं', मथुरा नाव हादसे में बची महिला ने बताई आपबीती – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बीच एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. हादसे में बचीं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली राजिंदर कौर ने बताया कि अगर उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर रील न देखी होती, तो शायद आज वह जिंदा नहीं होतीं. राजिंदर कौर ने बताया कि वह अक्सर रील देखती थीं, इसलिए उन्हें पता था कि इन दुर्घटनाओं से कैसे बचना है. वह  पहली बार वृंदावन आई थीं और यमुना नदी में नाव की सवारी कर रही थीं. अचानक नाव पलट गई और अफरा-तफरी मच गई.
उन्होंने कहा कि पहले देखी गई रील्स की वजह से उन्हें ऐसे हालात में खुद को संभालने और पानी में बचाव करने का तरीका पता था, जिससे उनकी जान बच सकी. इस घटना को याद कर वह भावुक हो गईं.
वहीं, इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं, जबकि लुधियाना के दो परिवारों के 4 सदस्यों की भी मौत हुई है. 
रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन करीब 250 जवानों की टीम ने 20 किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान लुधियाना के डिंकी और ऋषभ शर्मा के शव यमुना नदी की सतह पर तैरते हुए मिले, जिन्हें बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया.
सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं. अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं. प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News