कृपया धैर्य रखें।
चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 151.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि इस दौरान चीन के साथ देश का व्यापार घाटा बढ़कर 112.16 अरब डॉलर हो गया। 2024-25 में य …और पढ़ें
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना चीन (सांकेतिक तस्वीर)
पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिका को पीछे छोड़कर चीन 2025-26 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।
चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 151.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि इस दौरान चीन के साथ देश का व्यापार घाटा बढ़कर 112.16 अरब डॉलर हो गया। 2024-25 में यह 99.2 अरब डॉलर था।
अमेरिका 2024-25 तक लगातार चार वर्षों तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। चीन 2013-14 से 2017-18 तक और 2020-21 में भी भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार था।
चीन से पहले यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। जिन प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ भारत ने 2025-26 में निर्यात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें नीदरलैंड, ब्रिटेन, सिंगापुर, बांग्लादेश, सऊदी अरब, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मलेशिया शामिल हैं।