मकर राशिफल 16 अप्रैल 2026: मकर राशि वालों का आज एक सही फैसले से बदल सकता हैै पूरा दिन, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल – Hindustan Hindi News

Capricorn Horoscope 16 April 2026, मकर राशिफल आज : आज घर, काम और आपका मन — तीनों अलग-अलग नहीं चलेंगे। सब एक-दूसरे से जुड़ा महसूस होगा। चंद्रमा मेष में है, इसलिए मकर राशि की सामान्य स्टेडी चाल थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है। कोई घर से जुड़ी बात, जिम्मेदारी या अंदर चल रही टेंशन बार-बार ध्यान खींच सकती है। यह वही चीज है जिसे आप काफी समय से नजरअंदाज कर रहे थे। आज सबकुछ एक साथ संभालने की कोशिश उतनी काम नहीं आएगी। पहले उस एक जरूरी चीज को ठीक करें जो अंदर से परेशान कर रही है। शाम तक फर्क साफ दिखेगा। एक छोटी समस्या सुलझाने से पूरा दिन और मूड दोनों बेहतर हो सकते हैं।

मकर राशि का लव राशिफल- आज प्यार में बड़े-बड़े जेस्चर की जरूरत नहीं है, लेकिन सच्चाई जरूरी है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो सब कुछ कंट्रोल में दिखाने की कोशिश दूरी बढ़ा सकती है। छोटी लेकिन ईमानदार बात, सही समय पर रिप्लाई या एक सिंपल जेस्चर ज्यादा असर करेगा। सिंगल्स के लिए, आज इंस्टेंट अट्रैक्शन से ज्यादा वैल्यू स्टेबिलिटी की रहेगी। कोई ऐसा इंसान पसंद आ सकता है जो ग्राउंडेड हो, प्रैक्टिकल हो और आसान लगे। धीरे-धीरे बनने वाला कनेक्शन आज ज्यादा रियल लगेगा।
मकर राशि का करियर राशिफल- आज काम में आगे बढ़ने से पहले चीजों को व्यवस्थित करना जरूरी है। कोई टास्क या डेडलाइन इसलिए भारी लग सकती है क्योंकि उसकी बेस अभी क्लियर नहीं है। जॉब करने वालों के लिए- नई चीजों के पीछे भागने से बेहतर है पुराना पेंडिंग काम खत्म करें। बिजनेस वालों के लिए- सिस्टम सुधारना ज्यादा फायदा देगा बजाय एक्स्ट्रा प्रेशर लेने के। स्टूडेंट्स के लिए- रिवीजन, राइटिंग वर्क और शांत तैयारी बेहतर रहेगी। आज स्पीड नहीं, कंसिस्टेंसी ज्यादा काम आएगी।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल- आज पैसों के मामले में प्रैक्टिकल रहना जरूरी है। घर का खर्च, कोई पेंडिंग पेमेंट या रूटीन फाइनेंशियल काम ध्यान मांग सकता है। अगर आपने किसी चीज को टाल रखा है, तो आज उसे पूरा कर लेना सही रहेगा। इन्वेस्टमेंट या स्टॉक मार्केट में जल्दबाजी न करें। जो ऑप्शन स्टेडी लगेगा, वही ज्यादा सेफ रहेगा।
कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल- आज मानसिक दबाव शरीर पर जल्दी दिख सकता है। बाहर से आप नॉर्मल दिखेंगे, लेकिन अंदर थकान, स्टिफनेस या भारीपन महसूस हो सकता है। आज दिन को थोड़ा सिंपल रखें। समय पर खाना खाएं। शाम को थोड़ा समय शांति से व्यतीत करें। हल्की एक्टिविटी या वॉक दिमाग को हल्का करेगी। अगर घर या काम की कोई बात अंदर दबा रखी है, तो उसे इग्नोर न करें। जैसे ही आप उस प्रेशर को स्वीकार करेंगे, शरीर भी हल्का महसूस करेगा।
सलाह: जो सबसे पास है, पहले उसे संभालें। मजबूत बेस बनेगा तो बाकी सब अपने आप आसान हो जाएगा।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: नेवी ब्लू
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News