—विज्ञापन—
Magh Purnima 2026 Date, Shubh Muhurat & Puja Vidhi: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा का खास महत्व है, जिसमें से माघ पूर्णिमा को स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजा-पाठ किया जाता है, जिसके बाद गरीबों को दान दिया जाता है.
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा-पाठ व अच्छे कर्मों से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है. हालांकि, कुछ लोग देवी-देवताओं को खुश करने के लिए इस दिन व्रत भी रखते हैं. चलिए जानते हैं 2026 में किस दिन माघ माह का अंतिम स्नान किया जाएगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ पूर्णिमा का आरंभ 1 फरवरी 2026 की सुबह 5 बजकर 52 मिनट के आसपास हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 2 फरवरी 2026 को सुबह करीब 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर, इस बार 1 फरवरी 2026, वार रविवार को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी. बता दें कि देश के कई राज्यों में इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- Shri Durga Ashtottara Shatanama Stotram Lyrics: रोजाना पढ़ें श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र, धन-खुशियों से भरा रहेगा घर
बता दें कि 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा के दिन माघ मेले का पांचवां शाही स्नान भी हो रहा है. ऐसे में इस दिन के स्नान का महत्व अपने आप में और बढ़ जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in