भास्कर न्यूज | झालावाड़
गायत्री मंदिर के पास चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर कथावाचक पं. जगमोहन शास्त्री ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने चंद्रावलछल लीला, महारास, बृज की होली एवं कंस वध की कथाओं का श्रवण कराया, जिस पर श्रद्धालु भजनों के साथ झूम उठे और फूलों की होली का आनंद लिया।
इस दौरान कृष्ण-रुकिमणी विवाह का वृतांत सुनाते हुए सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। पं. शास्त्री ने कहा कि चेहरे पर मुस्कान और दूसरों की सहायता करना ऐसा इत्र है, जिसे जितना दूसरों पर छिड़कोगे, उतना ही स्वयं भी सुगंधित होते जाओगे। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.