Bhoot Bangla Advance Booking: कितने बिके 'भूत बंगला' के टिकट, एडवांस बुकिंग से की कितनी कमाई? – Asianet News Hindi

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ के अब (गुरुवार सुबह) तक 34370 टिकट बिके हैं। फिल्म को 2D वर्जन में रिलीज किया जा रहा है और टिकटों के बिक्री की यह संख्या देशभर के 5269 शोज के लिए है।
इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग से लगभग 91.62 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यहां एवरेज टिकट प्राइज 225 रुपए लिया गया है। कमाई का यह आंकड़ा ब्लॉक सीट्स के बिना है। अगर इसमें ब्लॉक सीट्स मिला दी जाएं तो ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग से कमाई 2.55 करोड़ रुपए हो जाती है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar की 7 सबसे बड़ी ओपनर, ‘भूत बंगला’ का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नं. 1 बनना मुश्किल!
‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली, फिर महाराष्ट्र और फिर गुजरात से की है। इन तीनों राज्यों से फिल्म की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई ब्लॉक सीट्स के साथ क्रमशः 51.55 लाख, 50.48 लाख और 28.02 लाख रुपए हुई है। बिना ब्लॉक सीट्स के यहां से फिल्म की कमाई कुछ इस प्रकार रही :
गुजरात : 12.28 लाख रुपए
महाराष्ट्र : 19.1 लाख रुपए
दिल्ली : 18.55 लाख रुपए
koimoi.com की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘भूत बंगला’ का पहले दिन का भारत में कलेक्शन 12-14 करोड़ रुपए रह सकता है, जबकि पेड प्रीव्यू से इसके 3-4 करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर फिल्म की ओपनिंग 15-18 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Budget कितना? पहले दिन करेगी कितनी कमाई, हिट होने कमाने होंगे इतने करोड़!
‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी इस फिल्म के जरिए लगभग 16 साल बाद साथ आई है। इससे पहले इस जोड़ी की पिछली फिल्म ‘खट्टा मीठा’ साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News