IPL 2026: 35 की उम्र, आग उगलती गेंदे, RCB के जोश हेजलवुड ने उड़ाए LSG के होश – AajTak

Feedback
इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का सिलसिला जारी है और इस बार उनकी जीत के हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया. 35 साल के हेजलवुड ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया और उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने मैच का रुख तय कर दिया. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
His first home game and he announces himself with a match-winning performance 🏅

Josh Hazlewood is named the Player of the Match 👏👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG | @RCBTweets pic.twitter.com/50ODohqwyv
मैच के दौरान एक अहम मोड़ तब आया जब हेजलवुड की शॉर्ट गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लगी, जिससे वह चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. पंत की चोट ने LSG की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया.
हेजलवुड ने इसके बाद न‍िकोलस पूरन को आउट किया और म‍िचेल मार्श को भी खूब परेशान किया. मार्श ने 32 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए.
LSG की टीम 146 रन पर सिमट गई, जिसमें भुवनेश्वर कुमार (3/27) और रस‍िक सलाम डार (4/24) ने शानदार साथ दिया. वहीं क्रुणाल पंड्या ने भी 2 विकेट झटके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के लिए व‍िराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन बनाकर पारी को संभाला. हालांकि वह अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने जीत की नींव रख दी. अंत में ट‍िम डेव‍िड ने 8 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.
As convincing as it gets 🙌

A comfortable 5️⃣-wicket win and @RCBTweets remain unbeaten at home ✌️

Scorecard ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/pFkug0okkt
मैच के बाद RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने हेजलवुड की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए ‘सोने के वजन’ जितने कीमती हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले सीजन के खिताब में भी हेजलवुड की अहम भूमिका रही थी.
खुद हेजलवुड ने कहा कि पिछले कुछ महीने उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे के मैचों में भी खेलते रहेंगे. 
RCB की इस जीत में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मेल दिखा, और टीम अब खिताब बचाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है.
जोश पहले मैच में रहे थे फ्लॉप
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ हुए मैच में जोश खासा महंगे साब‍ित हुए, तब वैभव सूर्यवंशी ने उनकी प‍िटाई की थी. इसी वजह से उनका बॉल‍िंग स्पेल 4-0-44-  2 का दर्ज किया गया था. उनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News