परमाणु से जुड़े राज जानने वाले 10 US वैज्ञानिक गायब, क्या बोला ट्रंप प्रशासन? – AajTak

Feedback
अमेरिका में इन दिनों 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी गुमशुदगी और मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. यह मामला सिर्फ साधारण वैज्ञानिकों का नहीं है, बल्कि उन लोगों का है जिनके पास देश के परमाणु और अंतरिक्ष से जुड़े बेहद खुफिया राज थे. साल 2024 के बीच से अब तक एक-एक कर इन 10 वैज्ञानिकों का गायब होना या संदिग्ध हालात में मृत पाया जाना, अब एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. व्हाइट हाउस ने भी इस मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए अपनी संबंधित एजेंसियों से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
हैरानी की बात यह है कि ये सभी वैज्ञानिक उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, जिनका सीधा संबंध अमेरिका की सुरक्षा और गोपनीय हथियारों से था. जब एक के बाद एक ऐसे खास लोगों के साथ अनहोनी हुई, तो सवाल उठने लगे कि क्या इन सबके पीछे कोई एक ही कड़ी जुड़ी हुई है? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने साफ किया है कि प्रशासन इस मामले को नजरअंदाज नहीं कर सकता और अगर ये खबरें सच हैं, तो सरकार इसकी तह तक जाएगी.
क्या यह कोई बड़ी साजिश है?
इस पूरे रहस्य का खुलासा तब हुआ जब व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकार पीटर डूसी ने सीधा सवाल पूछा. उन्होंने सवाल उठाया कि साल 2024 से जिन 10 वैज्ञानिकों की जान गई या जो लापता हुए, उनके पास क्लासिफाइड परमाणु जानकारी थी, तो क्या सरकार इसकी जांच कर रही है? इसके जवाब में कैरोलिन लीविट ने माना कि उन्होंने इस रिपोर्ट को देखा है और वह जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों से बात करके इसका जवाब देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के लिए यह मामला वर्थ लुकिंग यानी गहराई से देखने लायक है.
अब हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या अमेरिका के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रची जा रही है? इतने खास वैज्ञानिकों का गायब होना किसी बड़े खतरे का संकेत तो नहीं? 12 साल का बच्चा भी समझ सकता है कि अगर परमाणु राज जानने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो मामला कितना संगीन है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि आखिर अमेरिका के इन ‘मास्टरमाइंड’ वैज्ञानिकों के साथ हुआ क्या है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News