दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकासा और स्पाइस जेट के दो विमान आपस में टकरा गए. इस कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि यह टक्कर उस वक्त हुई जब स्पाइसजेट का विमान टैक्सी कर रहा था और अकासा एयरलाइन का विमान खड़ा था. इस हादसे में कोई घायल नहीं है और विमानों को ठीक करने के लिए भेजने की तैयारी है.
Trending Photos
Akasa and Spicejet Plane Collide: दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया, जब स्पाइसजेट और अकासा विमान के पंख आपस में टकरा गए. जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का विमाव टैक्सी कर रहा था, उसी वक्त उसके पंख पास में कड़े अकासा विमान के पंख से टकरा गया.
इस हल्के टक्कर के कारण दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है. गनीमत की बात है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामूली टक्कर के बाद स्पाइस जेट के विमान का दायां विंगलेट टूट गया; वहीं, अकासा विमान के बाएं हिस्से का एक पार्ट भी प्रभावित हुआ है.
कब हुई घटना?
घटना के बाद विमानों को ठीक करने और जांच करने के लिए ले जाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई, जब लेह से आया स्पाइसजेट का विमान गेट की ओर बढ़ रहा था और अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पीछे की ओर हट रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘क्या वोट न डालने पर हम गिरफ्तारी का आदेश दे’, वोटिंग अनिवार्य किए जाने की मांग SC ने ठुकराई
एयरलाइन ने जारी किया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय एक SpiceJet B737-700 विमान एक जमीनी घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और एक अलग एयरलाइन के दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा. SpiceJet के इस विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है.
अकासा के प्रवक्ता ने क्या कहा?
वहीं, अकासा एयरलाइन की ओर से भी इस घटना पर बयान जारी किया गया है. बता गया कि जब अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का एक विमान उससे टकरा गया. सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है, और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: आप मुस्लिम महिलाओं को दे दीजिए सारे टिकट…अखिलेश यादव की किस बात पर खफा हुए अमित शाह?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.