Kal Ka Rashifal: 17 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें भविष्यफल – Hindustan Hindi News

Horoscope 17 April 2026, राशिफल Kal Ka Rashifal: कल 17 अप्रैल है और दिन शुक्रवार। इस दिन का ग्रह है शुक्र। शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है वहीं, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 17 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 17 अप्रैल 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। घर को बेहतर बनाने का विचार भी आ सकता है, लेकिन परिवार में हल्की अनबन संभव है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और जीवनसाथी आपको खुश रखने की कोशिश करेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर व्यवहार में सावधानी रखें। उधार चुकाने और घरेलू काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और फिट रहने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम का दबाव थकान दे सकता है, लेकिन व्यापार या आय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी, लेकिन अधिक उम्मीदें रखने से बचें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और योग-ध्यान से लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। काम में दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आराम और संतुलन का रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नया काम शुरू करने वालों को अच्छे संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी का संकेत दे रहा है। व्यवहार में नरमी रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है। बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार न दें। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं, लेकिन विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है और व्यापार में उन्नति के योग हैं। काम में आपके आइडिया सफल होंगे। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। दोस्तों के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम में आ रही परेशानियों का हल मिल सकता है और कोई नया प्लान भी बन सकता है।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं। आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और खर्चों को नियंत्रण में रखें। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। करियर में किसी मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। परिवार में हल्की परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। ऑफिस में सतर्क रहें और किसी भी तरह की राजनीति से बचें। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News