Vidhan Sabha Chunav Result 2024: चांदीवली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई EVM और VVPAT मशीनों की प्रत्यक्ष जांच यानी मशीनों के सत्यापन के प्रोसेस पर कांग्रेस नेता नसीम खान ने सवाल उठाए हैं. नसीम खान और चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच SOP के मुताबिक कुछ मतभेद देखने को मिले. इसके बाद नसीम खान ने दो हफ्ते का समय मांगा है.
Trending Photos
EVM Check Order: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों और बीजेपी की गठबंधन सरकार का गठन हुए करीब डेढ़ साल का वक्त बीत चुका है. इतने लंबे समय बाद भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल अभी तक खत्म नहीं हुए हैं. कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब चांदीवली विधानसभा सीट पर EVM और VVPAT मशीनों की जांच की गई. पहली बार उम्मीदवारों की मौजूदगी में EVM और VVPAT मशीनों की प्रत्यक्ष जांच की गई. हालांकि जांच के बाद बाहर आए कांग्रेस नेता नसीम खान ने पूरी प्रक्रिया पर असंतोष जताया.
मशीन रेडी दिखा देना ही पर्याप्त नहीं: नसीम खान
मीडिया से बातचीत में नसीम खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में जिस तरह की जांच की बात कही गई थी और आज BEL कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जिस तरीके से जांच की गई, उसमें काफी अंतर था. उनका कहना था कि उनकी मांग पूरी यूनिट की जांच कराने की थी, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक केवल EVM में वायर लगाकर मशीन को रेडी दिखा देना ही पर्याप्त मान लिया गया.
समय की मांग
नसीम खान ने कहा कि इस प्रक्रिया से वे संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने आगे की रणनीति तय करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. दो हफ्तों के बाद वे तय करेंगे कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाया जाएगा. हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने EVM और VVPAT की बर्न मेमोरी यानी माइक्रोकंट्रोलर की जांच के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी की है.
कैसे होती है जांच?
यह प्रक्रिया 2024 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुई है. उस फैसले में कहा गया था कि अगर चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार लिखित में मांग करते हैं, तो किसी भी विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र की अधिकतम 5 प्रतिशत EVM और VVPAT मशीनों की माइक्रो कंट्रोलर जांच कराई जा सकती है. इस जांच के दौरान हर मशीन पर लगभग 1400 वोट तक का मॉक पोल कराया जाता है. इसके बाद मॉक पोल के नतीजों को VVPAT की पर्चियों से मिलाया जाता है. अगर दोनों के नतीजे आपस में मेल खाते हैं, तो यह माना जाता है कि मशीन की बर्न मेमोरी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और मशीन सही तरीके से काम कर रही है.
हालांकि जांच के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो उससे निपटने की स्पष्ट प्रक्रिया अभी तय नहीं की गई है. इस पूरी तकनीकी प्रक्रिया को EVM बनाने वाली सरकारी कंपनियों भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने तैयार किया है.
FAQ-
सवाल- 2024 में चांदीवली सीट का नतीजा क्या रहा था?
जवाब- Chandivali MLA Vidhan Sabha Election Result 2024 Updates: चांदीवली विधानसभा सीट पर शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे (Dilip Bhausaheb Lande) ने बंपर जीत दर्ज की थी. लांडे ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान को 20 हजार 625 वोटों से करारी शिकस्त दी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक लांडे को 1, 24, 641 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के नसीम 1,04,016 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. यहां से कुल 11 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. राज ठाकरे की मनसे ने इस सीट से महेंद्र भानुशाली को उतारा, लेकिन वो भी फ्लॉप शो साबित हुए.
सवाल- 2019 में चांदीवली सीट पर किसने जीत दर्ज की थी
जवाब- Chandivali MLA Vidhan Sabha Election Result 2019 Updates: चांदीवली विधानसभा सीट पर साल 2019 में दिलीप भाऊसाहेब लांडे (Dilip Bhausaheb Lande) ने खान मोहम्मद आरिफ (नसीम) को करीबी मुकाबले में हराकर चुनाव जीता था. तब जीत-हार का अंतर महज 380 था.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अश्विनी कुमार पांडेय Zee News में पॉलिटिकल एडिटर हैं. उन्हें 19 साल का अनुभव है. महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले अश्विनी को पॉलिटिकल स्टोरीज में महारत हासिल है. महाराष्ट्र में शिवसेना में टूट की खब…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.