Feedback
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 2022 में बिजनेसमैन सुहेल कथूरिया संग शादी की थी. मगर उनका ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 4 साल में ही उनका घर टूट गया. 2026 में उनका तलाक हो गया.
हॉटरफ्लाई संग बातचीत में हंसिका ने तलाक पर कहा- वो क्लिकबेट चाहते थे, उन्हें मिला. वो हेडलाइन चाहते थे उन्हें मिली. मैंने कभी इस पर बात नहीं की, ना ही करूंगी.
”क्योंकि मेरे लिए ये मैटर नहीं करता. मुझे कोई पछतावा नहीं है. अगर किसी गलत ट्रेन में चढ़ गए हो तो बेहतर है उससे बाहर निकलो, ना कि उसमें रहकर ‘सफर’ करो.”
”कोई बात नहीं, सब ठीक है. मुझे मेरे परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है. मैं आज जहां हूं, खुश हूं. मुझे कोई पछतावा नहीं है. मेरे भाई और मां ने मुझे पूरा सपोर्ट किया. उन्होंने मुझे डार्क स्पेस में देखा है.”
”उन्होंने मुझे कहा था जो तुम्हें सही लगे वो करो. आज तक कोई नहीं जानता सुहेल और मेरे बीच क्या हुआ था. जिन दो लोगों के बीच विवाद होता है. बस वो ही सच जानते हैं. सामने वाला कोई इसे नहीं जान सकता.”
हंसिका ने बताया कि पिछले 2 सालों में वो ज्यादा आध्यात्मिक हुई हैं. वो हनुमान जी को बहुत मानती हैं. अब वो मंगलवार और शनिवार को सुबत उठते ही हनुमान चालीसा पढ़ती हैं.
इससे उन्हें तलाक के वक्त लड़ने में मदद मिली. जब भी वो परेशान होती है, तुरंत हनुमान चालीसा पढ़ती हैं. हनुमान जी को लेकर उनकी ये भक्ति पिछले 2 साल में ज्यादा बढ़ी है.
फिर से प्यार तलाशने के सवाल पर हंसिका ने कहा- हां अगर मेरे नसीब में फिर से प्यार पाना लिखा होगा, तो क्यों नहीं. मैं प्यार में भरोसा करती हूं. प्यार खूबसूरत होता है. लेकिन अभी मुझे नहीं पता, जब सही समय आएगा शायद यूनिवर्स मुझे उससे मिलाएगा.
हंसिका ने कहा कि वो पिछले 2 साल से डार्क स्पेस में थीं. तभी से उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ पर काम करना शुरू किया. इससे पहले वो मेंटल हेल्थ नहीं समझती थी. उनकी एक दोस्त ने उनकी डॉक्टर के पास थेरेपी कराई. इससे उन्हें एंग्जाइटी को हैंडल करने में मदद मिली.
मालूम हो, हंसिका संग सोहेल की ये दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज से हुई थी. हंसिका को होम ब्रेकर भी कहा गया. सोहेल संग शादी के वक्त उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.
हंसिका के वकील ने शादी टूटने की वजह सोहेल संग होने वाले झगड़ों को बताया था. कहा गया कि दोनों की लाइफस्टाइल, सोच, नेचर में फर्क था. वे रोज झगड़ते थे. उनका साथ रहना मुश्किल हो गया था.
हंसिका ने 8 साल की उम्र में करियर शुरू किया था. तब टीवी की वजह से उन्हें अच्छा एक्सपोजर मिला. हंसिका ने शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देश में निकला होगा चांद में काम किया था.
इंटरव्यू में हंसिका ने बताया कि उन्हें सेट पर पीरियड हुए थे. मां ने उन्हें पहले पीरियड्स को लेकर जानकारी दे दी थी. पैकअप के वक्त मुझे पीरियड हुए. मां को बताया तो उन्होंने बेटी को कंफर्टेबल किया.
All Photos: Instagram @ihansika
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू