—विज्ञापन—
How To Eat Curd: गर्मियों में दही खाने का मजा ही कुछ और होता है. ठंडा-ठंडा दही हर मील को परफेक्ट बना देता है. लेकिन, इसे सही चीजों के साथ ना खाया जाए तो यह पेट खराब होने की वजह भी बन जाता है. दही का सही तरह से सेवन करना चाहिए और इसे कैसे नहीं खाना चाहिए यह बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके श्वेता ने बताया है कि दही खाने का सही तरीका (Dahi Khane Ka Sahi Tarika) क्या है. श्वेता कहती हैं कि दही एक बेहद ही गुणकारी और फायदेमंद चीज है, लेकन कभी-कभी उसे गलत चीजों के साथ खा लिया जाता है जिससे एसिडिटी या गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए दही के सही कोंबिनेशन का पता होना जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार भी व्यक्ति को विरुद्ध आहार खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे पाचन खराब हो सकता है.
यह भी पढ़ें – रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा ली 2 हरी मिर्च तो शरीर में होंगे ये 3 बदलाव, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया एक्सप्लेन
A post shared by Shweta Shah (@shweta_shah_nutritionist)
दही खाने के क्या फायदे होते हैं
कब्ज होती है दूर – दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की सेहत को अच्छा रखते हैं. दही खाने पर कब्ज से छुटकारा मिलता है.
दस्त में राहत – दही को चावल के साथ डालकर खाने पर दस्त की दिक्कत में राहत मिलती है.
हड्डियों और दांतों के लिए – दही में हड्डियों और दांतों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है.
घटता है वजन – दही में हेल्दी कैलोरी होती है और इसे खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है.
दिल की सेहत – दही खाने पर दिल की सेहत को फायदा मिलता है. दही कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल करने में भी असरदार है.
त्वचा और बालों को फायदा – दही के सेवन से बालों और त्वचा को नमी मिलती है.
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि दही को गर्म करके खाने की सलाह नहीं दी जाती है. इससे दही के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. इसके साथ ही, दही को दूध के साथ लेने से परहेज करें. आयुर्वेद में दही को रात के समय खाने से मना किया जाता है क्योंकि इससे कफ दोष बढ़ सकता है, इस बात का खास ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें – सफेद बाल, पिंपल्स और दिनभर थकान… शरीर खुद बताता है किस विटामिन की हो रही है कमी, ऐसे पहचानें संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in