'मेरी उससे शादी कराओ वरना…',सिर पर प्यार का भूत सवार और टावर पर जा चढ़ी नाबालिग लड़की – AajTak

Feedback
तपती धूप, 200 फीट ऊंचा टावर और नीचे सांसें थामे खड़े सैकड़ों लोग! यह कोई फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि बिहार के भोजपुर में प्यार के जुनून का वो मंजर था जिसने पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए. एक नाबालिग लड़की टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जाकर बैठ गई और नीचे खड़ी भीड़ बस तमाशा देखती रही, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव की है, जो पिछले मंगलवार की बताई जा रही है.
200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी लड़की
दरअसल, यह पूरा मामला चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव का है. यहां एक नाबालिग लड़की पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी जान की भी परवाह नहीं की. करीब 200 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़कर वह घंटों तक अपनी जिद पर अड़ी रही. उसकी मांग बस एक थी कि ‘मेरी शादी मेरे प्रेमी से कराओ’. गांव वालों ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन ऊपर बैठी लड़की टस से मस नहीं हुई.
मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाकर उतारा नीचे
​खबर मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन और महिला एसआई मधु कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जब समझाने का दौर शुरू हुआ, तो महिला अफसर ने मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया. उन्होंने लड़की को भरोसा दिलाया कि उसकी बात प्रेमी से कराई जाएगी. करीब आधे घंटे की मशक्कत और ‘प्यार भरे भरोसे’ के बाद आखिरकार लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
4 दिन पहले भी भागी थी घर से

बताया जा रहा है कि यह लड़की 4 दिन पहले भी घर से भागकर अपने प्रेमी के पास सनदिया गांव पहुंच गई थी. परिजन उसे वापस तो लाए, लेकिन प्यार की जिद ने उसे इस बार टावर के शिखर पर पहुंचा दिया. फिलहाल, पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया है.  भोजपुर की इस घटना ने साबित कर दिया कि जब ये जुनून सर चढ़कर बोलता है, तो इंसान को अपनी जान और आसमान की ऊंचाई में फर्क समझ नहीं आता.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News