Vaishakh Amavasya 2026: आज 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग में इस अमावस्या को बेहद खास माना जाता है, खासकर पितृ कर्म, स्नान और दान के लिए। इस बार अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा दोनों मेष राशि में हैं, जिससे विशेष योग बन रहा है। मान्यता है कि ऐसे संयोग में किए गए पूजा-पाठ और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 अप्रैल रात 8:11 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल शाम 5:21 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर आज ही स्नान, तर्पण और दान किया जा रहा है। सुबह का ब्रह्म मुहूर्त 4:25 से 5:09 बजे तक है, जिसे पूजा के लिए सबसे अच्छा समय माना गया है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख महीना खुद में पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में देवता और तीर्थ जल में निवास करते हैं। इसलिए इस समय गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना और पितरों के नाम से तर्पण करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पितरों के लिए क्या करें- आज के दिन पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करना विशेष फलदायी माना गया है। दोपहर के समय पितरों का ध्यान कर जल अर्पित करना चाहिए। कई जगह पर खीर-पूड़ी या भोजन का भोग लगाकर गाय, कुत्ते और कौएं को खिलाने की परंपरा भी निभाई जाती है। इसे पितृ तृप्ति का माध्यम माना जाता है।
किन चीजों का दान रहेगा शुभ- वैशाख अमावस्या पर दान का विशेष महत्व है। मौसम की गर्मी को देखते हुए इस दिन जरूरतमंदों को ठंडी चीजें और राहत देने वाली वस्तुएं देना पुण्यकारी माना गया है। जैसे-
धार्मिक ग्रंथों में यह भी बताया गया है कि इस दिन प्यासे को पानी पिलाना या राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना बहुत बड़ा पुण्य देता है।
शुक्र, विष्णु और लक्ष्मी पूजा का महत्व- इस बार शुक्रवार और अमावस्या का संयोग है, इसलिए शुक्र ग्रह की पूजा भी खास मानी गई है। सफेद फूल, चावल, दूध, दही और मिठाई से शुक्र देव की पूजा करने से कुंडली के दोष कम हो सकते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप शुभ माना गया है।
नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस बार अमावस्या पर पंचक का प्रभाव भी बताया जा रहा है, इसलिए कुछ कामों में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है, जैसे निर्माण कार्य या भारी खरीदारी टालना बेहतर माना गया है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play