KKR New coach: कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच बनेंगे मैक्कुलम, नायर हटेंगे? IPL में नाकामी के बीच केव‍िन पीटरसन का बड़ा दावा – AajTak

Feedback
KKR New Coach in IPL 2027: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कोचिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केव‍िन पीटरस  केव‍िन पीटरसन ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ब्रैंडन मैक्कुलम उर्फ ‘Baz’ अगले सीजन में KKR के हेड कोच के रूप में वापसी कर सकते हैं.
मैक्कुलम इससे पहले 2020 से 2022 तक KKR के कोच रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में टीम ने 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. उनकी आक्रामक और निडर कोचिंग शैली ने टीम को नई पहचान दी थी.
हालांकि मैक्कुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के साथ ऑल-फॉर्मेट हेड कोच के रूप में जुड़े हुए हैं और उनका करार 2027 तक है. ऐसे में उनकी KKR में संभावित वापसी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या यह बदलाव संभव है या सिर्फ अटकलें ही हैं.पीटरसन ने ल‍िखा- अगले सीजन में केकेआर के कोच मैक्कुलम होंगे, इस ट्वीट (पूर्व में एक्स) को बुकमार्क कर लें. 
पीटरसन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ फैन्स मैक्कुलम की वापसी को लेकर उत्साहित हैं, तो वहीं कई लोग उनके इंग्लैंड कॉन्ट्रैक्ट को देखते हुए इस संभावना पर संदेह जता रहे हैं. इस बीच मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की भी भरमार है.
Baz McCullum will be the coach of KKR next season.
Bookmark this tweet.
KKR के मौजूदा खराब प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट को लेकर सवालों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी आने वाले समय में कोचिंग सेटअप को लेकर क्या फैसला लेती है.
कौन है कोलकाता का IPL 2026 में कोच 
अभिषेक नायर इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हेड कोच हैं. उन्हें अक्टूबर 2025 में चंद्रकांत पंडित की जगह 2026 के आईपीएल सीजन के लिए नियुक्त किया गया था. नायर पहले खिलाड़ी रह चुके हैं और 2018 से KKR के साथ मेंटर की भूमिका में भी जुड़े थे. लेकिन 2026 में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और करार हेड कोच उनका रिकॉर्ड भी खास नहीं रहा है. इसी वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है.
KKR के लिए सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है, टीम की मौजूदा स्थिति पॉइंट्स टेबल में बहुत खराब है उसने कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में हार मिली है और एक मैच बार‍िा की वजह से धुल गया था. उसको 17 अप्रैल को गुजरात की टीम ने भी हरा दिया. कोलकाता फ‍िलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. टीम का नेट रन रेट (NRR) -1.149 है. 
कोलकाता का मौजूदा आईपीएल 2026 सीजन में हाल 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News