—विज्ञापन—
Sunanda Sharma: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का हाल ही में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में लाइव कॉन्सर्ट था. इस इवेंट में हजारों की तादाद में छात्र मौजूद थे. सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, तभी अचानक एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और सिंगर के पैर छूने लगा. ये सब इतना अचानक हुआ कि स्टेज पर सिंगर की चीख निकल गई. अब सुनंदा शर्मा ने खुद इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
दरअसल, इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनंदा शर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा कि कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है. वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में सुनंदा कहती हैं कि हेलो, सभी को, कल आरकेजीआईटी कॉलेज में गाजियाबाद थोड़ा-सा मिसहैपनिंग हो गई.
सुनंदा ने कहा कि जब मैं स्टेज पर थी और मेरा प्यार कहीं और था. एकदम से एक स्टूडेंट जो था वो स्टेज पर आया और किसी को पता ही नहीं चला कि वो कब एकदम से स्टेज पर आ गए. सब डर गए, मैं भी डर गई एकदम से, मेरा रिएक्शन भी बहुत तेज था. सिक्योरिटी की वजह से हम कलाकारों को थोड़ा रहता है.
सिंगर ने आगे कहा कि वो अचानक से आए और हम इसके लिए तैयार नहीं थे, तो हम एकदम से वहां से चले गए. मेरे सुनने में आया है कि कॉलेज की तरफ से भी स्टूडेंट के लिए थोड़ा सख्त एक्शन लिया गया है. तो मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि उनको माफ कर दें क्योंकि मैंने भी माफ कर दिया है.
सुनंदा ने कहा कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका थोड़ा-सा गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उनका कोई गलत इरादा था, लेकिन प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत हो गया. इसलिए मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि उन्हें माफ कर दें. साथ ही मैं उस स्टूडेंट को भी कहना चाहती हूं कि अगर आप किसी को भी प्यार करते हैं, इज्जत करते हैं, उसका एक तरीका हो सकता है. सिंगर ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- रणवीर vs रणबीर: कितने घंटे का होगा Ramayana का रनटाइम?

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in