शाहरुख खान के Ex बॉडीगार्ड ने जी शाही जिंदगी, अब बना बिजनेसमैन, करोड़ों में कमाई – AajTak

Feedback
शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि शाहरुख से मिलने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. 
यासीन करीब 10 साल साए की तरह की शाहरुख के साथ रहे. किंग खान जहां भी जाते यासीन सुरक्षा कवच बनकर उनके साथ नजर आते. 
 
यासीन ने ये भी बताया कि शाहरुख संग रहते हुए उन्होंने आलीशान लाइफ जी. उनके पास 8 पासपोर्ट थे. घूमने के लिए प्राइवेट जेट था. वो शाहरुख संग जहां भी जाते 5 स्टार होटल में रुकते. 
बादशाह का बॉडीगार्ड बनने से पहले उनके लिए ये सारी चीजें एक सपने जैसी थी. एक दशक तक शाहरुख की सुरक्षा करने के बाद यासीन ने नौकरी छोड़ दी.
 
2015 में यासीन ने मुंबई में YK PROSEC कंपनी की शुरूआत की. उनकी कंपनी एम एस धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अंबानी फैमिली और बॉलीवुड सेलेब्स को सुरक्षा मुहैया करा चुकी है.
यासीन की कंपनी हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और वीआईपी सुरक्षा संभालती है. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया कि सेलेब्स के बॉडीगार्ड की सैलरी कभी करोड़ों में नहीं होती है.
यासीन ने कहा कि सैलरी आपके अनुभव के हिसाब से दी जाती है. सैलरी इस पर भी निर्भर करती है कि किस सेलिब्रिटी को सुरक्षा की कितनी जरूरत है. 
 
यासीन ने बताया कि युवराज सिंह उन्हें भाई की तरह मानते हैं और धोनी बेहद दयालु किस्म के इंसान हैं. ज्यादातर क्रिकेटर्स मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. 
All Photos: Instagram @yaseenkhanykps
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News