शहर
गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा
Dhandhuka Violence News: गुजरात के धंधुका में बाइक ओवरटेक करने जैसी मामूली बात में एक युवक की जान ले ली गई जिसके बाद पूरा शहर हिंसा की आग में झुलस गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच बाइक ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि हिंसक झगड़े में बदल गया और एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते भीड़ सड़कों पर उतर आई।
गुस्साई भीड़ ने बाजार क्षेत्र को निशाना बनाते हुए कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी, वहीं कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। अचानक भड़की इस हिंसा से पूरे शहर में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यापारियों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग अपने घरों में सिमट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस प्रमुख ओमप्रकाश जाट तुरंत मौके पर पहुंचे।
फिलहाल एसपी मौके पर मौजूद हैं और दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओजी और एलसीबी की टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामला अभी नियंत्रण में है। पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जामनगर जिला पंचायत भवन की दूसरी मंजिल पर आज आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस आग में कई महत्वपूर्ण फाइलें, डॉक्यूमेंट और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह कोई एक्सीडेंट था या कोई साजिश जिस पर से पर्दा उठना बाकी है। फिलहाल अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम… और देखें