—विज्ञापन—
आप भी ओटीटी पर फिल्में देखने का शौक रखते हैं. लेकिन महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण फिल्में नहीं देख पाते हैं, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी शानदार फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में
आप भी पुरानी फिल्मों को देखने के लिए ओटीटी के महंगे सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं होगी. क्योंकि यू.ट्यूब पर कई ऐसी क्लासिक मूवी होती हैं, जो यूट्यूब पर आसानी से मिल जाती हैं. आप यूट्यूब पर फ्री में फिल्में देख सकते हैं.
आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही मूवी लेकर आए है, जिसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसे यूट्यूब पर 987 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसका मतलब है कि 13 मिलियन व्यूज और मिल जाते हैं, तो यह फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
हम जिस मूवी की बात कर रहे है, उसे 9 साल पहले रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस मूवी का टाइटल जया जानकी नायक है जिसे 2017 में रिलीज किया गया था. बता दें कि यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है.
‘जया जानकी नायक’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी में डब किया गया है. इस मूवी को बोयापति श्रीनू ने डायरेक्ट किया था. इस का प्रीमियर 7 जुलाई 2018 को Zee Cinema पर किया गया था.
हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और इसे 8.27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in